मंत्री कपिल देव ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल प्रशासनिक अफसरों को लेकर बीती देर रात शहर में सर्दी और शीतलहर के बीच बेसहारा तथा गरीब आश्रय विहीन लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर सोते हुए लोगों को रैन बसेरों की व्यवस्था के बारे में बताया तो वहीं कुछ गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये। इसके साथ ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी औचक निरीक्षण पर निकले तथा व्यवस्थाओं को परखने का काम किया।

प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव ने शुक्रवार की रात्रि में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शहर के अनेक स्थानों का भ्रमण करते हुए अलाव, रैन बसेरे और अन्य व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। उनके द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों सरवट गेट, अहिल्याबाई चौक, शिव चौक, कच्ची सड़क आदि स्थानों पर पहुंचकर वहां पर मिले गरीब और जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। इस दौरान नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी उनके साथ रहे। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने अफसरों से शहरी क्षेत्र में अलाव जलाये जाने को लेकर भी जानकारी मांगी और व्यवस्था के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीतलहर के दौरान गरीबों और बेसहारा लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील हैं। हमारी सरकार द्वारा सभी जनपदों को कम्बल वितरण के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है, जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कम्बल व रैन बसेरों का सदुपयोग हो। प्रत्येक प्रदेश वासी की सेवा, सुरक्षा और सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रतिब( है। अफसरों को निर्देश दिए गये हैं कि सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए। मंत्री ने कहा कि यदि कोई मजबूर, बेसहारा व्यक्ति या परिवार सड़क किनारे सोता हुआ मिले, तो उसे तत्काल ससम्मान रैन बसेरे तक पहुंचाने का कार्य किया जाये। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरते, ऐसा पाया गया तो कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शहर में अलाव, रैन बसेरे और अन्य व्यवस्था परखने के लिए औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां पर तीमारदारों के लिए रैन बसेरे में की गई व्यवस्था को परखा तो रेलवे स्टेशन पर पालिका के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों में जाकर भी वहां लोगों के ठहरने के लिए बंदोबस्त का जायजा लिया। यहां पर मिले लोगों ने एडीएम ने पूछताछ करते हुए उनको दी जा रही सुविधा की जानकारी ली तो वहीं सफाई और अन्य बंदोबस्त का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें:  मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूप




Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा ने किये गंगोत्री धाम के दर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

Read More »