गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

शामली। भारतीय किसान यूनियन को जन्म देने वाले गांव के रूप में विश्व विख्यात हो चुके शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में शनिवार को नया बवाल नजर आया। यहां पर विद्युत चेकिंग करने गई विद्युत टीम को बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाना महंगा पड़ गया। यहां चैकिंग करने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने हमला करते हुए जेई को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही चैकिंग करने के लिए जेई के साथ गांव में पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी ग्रामीणों ने दौड़कर खूब पीटा। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता गंभीर घायल हो गए। टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। विद्युतकर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अवर अभियंता अजय शर्मा विभाग के लाइनमैन कर्मवीर, रंजीत, विनोद व अंकुर के साथ गांव खेड़ी करमू में विद्युत चोरी रोकने व बकाया विद्युत बिल का भुगतान प्रापत करने के लिए अभियान पर गए थे।

आरोप है कि जब यह टीम गांव निवासी उपभोक्ता नदीम के घर में विद्युत चेकिंग कर रही थी तो उसी समय नदीम व उसके भाई और परिवार की महिलाओं ने विद्युत विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस परिवार की महिलाओं ने अवर अभियंता पर ईंट से वार कर गंभीर घायल कर दिया और टीम में शामिल विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। विद्युत टीम ने मौके से भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने विद्युत विभाग की टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को वहां से निकाला और घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने किया दो वार्डों में डेढ़ करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

उधर घटना की जानकारी मिलने पर खेडी करमू बिजली घर से विद्युत कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है, इस सम्बंध में विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से दोपहर बाद तक भी कोई तहरीर नहीं दी गइघर्् थी, तहरीर आती है तो उसी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नदीम पक्ष का कहना है कि विद्युत विभाग की टीम में शामिल कर्मचारियों ने शनिवार को अलसुबह ही उनके घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की और बिजली चोरी के आरोप लगाते हुए रिश्वत की मांग की। ऐसे में विवाद हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त को सेवानिवृत्ति पर दी भावपूर्ण विदाई

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमला करने पीछे-पीछे दौड़े थे आरोपीभाकियू

Read More »