किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा

मुजफ्फरनगर। दशहरा पर्व सम्पन्न होने के बाद से ही मुजफ्फरनगर की आब-ओ-हवा में जहर घुलता नजर आ रहा है। मुजफ्फरनगर लगातार देश और प्रदेश में सर्वाधिक शहरों की सूची में बना हुआ है। रिकॉर्ड तो यह भी बना कि देश में सबसे प्रदूषित शहर में मुजफ्फरनगर का नाम शामिल रहा। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लोगों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए त्वरित उपाय कराये जाने की मांग की है।

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को लिखे पत्र में कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण इतने खराब स्तर पर पहुंच गया है कि देश में सबसे प्रदूषित शहरों में जनपद मुजफ्फरनगर की गणना की गई है। यह जनपद वासियों के लिए चिंता का विषय है। कारपोरेट और उद्योगों द्वारा किए जा रहे कार्यों से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी चरम सीमा पर है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हाल में ही जिस तरह से जनपद मुजफ्फरनगर में हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 रिकार्ड किया गया है, ऐसे में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी खतरा है प्रदूषण से नाक, गले, सांस, फेफड़े, त्वचा और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा गहरा गया है और डायबिटीज के साथ ही सिर दर्द का कारण भी बन रहा है। जनपद के लघु एवं भारी उद्योगों में जिस तरह का कचरा प्रयोग किया जा रहा है, उसको लेकर जिला प्रदूषण विभाग ने आंख मूंद रखी है। स्वच्छ ईंधन का प्रयोग किसी भी उद्योग में नहीं किया जा रहा है। लघु उद्योगों में भारी उद्योग का प्लास्टिक कचरा ईंधन के रूप में प्रयोग हो रहा है, जिसका खुलेआम परिवहन होता है इस पर रोक लगाने के लिए आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान


किसान नेता धर्मेन्द्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में टायर जलाकर तेल निकालने वाली इकाई अभी कार्य कर रही हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर रही है। उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाली डस्ट एवं पानी से जनपद के लगभग 100 से अधिक गांव गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग द्वारा तितावी मिल के खिलाफ भी अपने आदेश में टिप्पणी की गई है कि क्यों न फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए, लेकिन इन सब के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश में जनपद का नाम सबसे खराब प्रदूषण शहर की श्रेणी में दर्ज होना चिंता का विषय है। प्रशासनिक हीलाहवाली के कारण इसके खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करना भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मजबूरी हो सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि मानव स्वास्थ्य को बचाने हेतु उद्योगों की निगरानी हेतु एक टीम का गठन किया जाए। कंस्ट्रक्शन के चल रहे कार्य को नियम कानून के तहत कराया जाए, शहरों में पानी के छिड़काव कराए जाएं और प्रदूषण फैलाने वाली सभी इकाइयों को तत्काल बंद कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर संगठन के द्वारा एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी उनके द्वारा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  डीएम के आदेश के बाद पालिका ने भी कसी कमर, एई और एनएसए को नोटिसस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों ने किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता

Read More »