भाभी की बहन से हुआ था इश्क, भाई की ससुराल में युवक का कत्ल

मुजफ्फरनगर/बागपत। इश्क की जिद ने एक युवक की अपने भाई की ससुराल में ही जान ले ली। युवती के घर ही युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवती के घर के बरामदे से पुलिस ने देर रात युवक का शव बरामद कर लिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मारा गया युवक जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया गया था और उसको अपनी भाभी की चचेरी बहन से प्यार हो गया था, इसके बाद युवक लगातार उसके साथ शादी कराये जाने की जिद कर रहा था। युवती से मिलने वो उसके घर गया था, जहां विवाद हो जाने के कारण युवती के पिता ने उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के टियावा गांव के 25 वर्षीय युवक अनिल कुमार की हत्या जनपद बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के मुकीमपुरा गांव में कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक के भाई किरणपाल की शादी गांव मुकीमपुरा निवासी सविता से हुई थी। सविता की चचेरी बहन शामली में एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। इसी बीच वह अक्सर अपनी चचेरी बहन सविता के घर आती-जाती रहती थी। कई बार वो सविता के घर पर ही कई दिनों तक रूकी भी थी। इसी बीच अनिल उसकी ओर आकर्षित हो गया। दोनों में प्रेम संबंध बन गये और इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो युवती पर पाबंदी लगा दी गई। रिश्तेदारी होने के कारण इस बात का दबा लिया गया था। इसी बीच अनिल लगातार अपनी प्रेमिका के साथ ही शादी करने की जिद परिजनों से करने लगा था। वो उससे मिलने के लिए शामली उसके कॉलेज भी जाने लगा। युवती के परिजनों ने भी कई बार अनिल को मना किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

बताया गया कि मंगलवार रात अनिल अपने भाई की ससुराल मुकीमपुरा गया था और फिर अपनी भाभी सविता के चाचा अरविंद के घर पहुंच गया। वहां उसने भाभी की चचेरी बहन से शादी करने की जिद की, तो विवाद खड़ा हो गया और युवक का कत्ल कर दिया गया। देर रात ही एसपी सूरज कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसी बीच पुलिस ने अनिल की हत्या के आरोप में उसकी भाभी के चाचा और युवती के पिता अरविंद को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि अनिल उसकी बेटी को परेशान करता था। इसलिए उसने बेटी को वापस गांव बुला लिया था। मंगलवार रात जब अनिल ने उनके ही घर आकर शादी की जिद की, तो उसे काफी समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना और विवाद हो गया। इस दौरान सिर में डंडा लगने से अनिल की मौत हो गई। अनिल का शव अरविंद के घर के बरामदे में मिला। एसपी सूरज कुमार ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की सूचना अनिल के परिजनों को भी पुलिस ने दे दी थी, लेकिन कई घंटे बाद भी मृतक के परिजन न तो मुकीमपुरा और न ही थाने पहुंचे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जांच में सिर में डंडा लगने से अनिल की मौत होना लग रहा है, जो अपनी भाभी की चचेरी बहन से शादी की जिद कर रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बुधवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  खालापार में पटाखे वाली बुलेट पुलिस पर भारी, मारपीट के बाद पुलिस से बाइक छीन फरार हो गये युवक

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ सेवा शिविरों में विद्युत कनेक्शन-सीसीटीवी अनिवार्यकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक पहचान

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ सेवा शिविरों में विद्युत कनेक्शन-सीसीटीवी अनिवार्यपालिका टीम के बाजार में

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »