मामी से अफेयर…सऊदी से आए मामा का भांजे ने दोस्त के साथ किया कत्ल

मेरठ- बिजनौर में भी मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा एक मामला सामने आया है। बिजनौर का फारुख सऊदी अरब से लौटकर आया तो उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की स्क्रीप्ट तैयार कर दी। सोमवार देर शाम फारुख को मार डाला। यूपी के बिजनौर जिले में सऊदी से वापसी और घर पर रहकर कामकाज करना रिश्ते के भांजे को नहीं भाया। आरोपी ने दोस्त का सहारा लेकर मामा फारुख के कत्ल की पटकथा लिख डाली। असरगरपुर के जंगल में मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ में जुटी है। सोमवार की देर शाम असगरपुर गांव के जंगल में मालन नदी तटबंध पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे। जिसमें दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर थी और भाग निकले। मृतक की शिनाख्त फारुख (35) पुत्र हसीनुद्दीन निवासी मोहल्ला ढोलकियान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के संबंध रिश्ते के भांजे मेहरबान से हो गए थे। इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बताया गया कि दोनों आरोपी फारुख को बाइक पर बैठाकर ले गए। पहले मेहरबान ने तमंचे से गोली मारी, मगर निशाना सटीक नहीं लगा, गोली हाथ को छूकर निकली। इसके बाद तमंचा उमर ने ले लिया और दो गोलियां चलाई। जोकि फारूख की पीठ में लगी। इसके साथ ही पत्थर से उसका सिर भी कुचला गया। सोमवार की शाम फारुख का गोली लगा शव असगरपुर के जंगल में मालन नदी के तटबंध के पास पड़ा मिला था। हत्यारे सिल्वर रंग की बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने पास के गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपी बाइक से जाते नजर आए। फुटेज लोगों को दिखाई गई तो एक ग्रामीण ने पहचान लिया कि एक आरोपी जिम में जाता है।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *