वक्फ संपत्तियों पर भूमाफियाओं का कब्जाः सिसौदिया

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा ने एक बड़ा अभियान छेड़कर इसके लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास शुरू किया है। इसी कड़ी में हर जनपद में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उतारकर वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रहे खेल का पर्दाफाश करने के काम में जुट गई है। इसके लिए भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 के अंतर्गत गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला के उपरांत कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान-2025 की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन किया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वक्फ की जमीन दान देने वाले व्यक्ति, संस्था को अपनी पहचान व दान की जा रही संपत्ति पर अपना मालिकाना हक बताना होगा, इसके साक्ष्य भी देने होंगे। इस अभियान में लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों को लेकर लाये गये कानून के लिए जागरुक करने के लिए ही पाटी द्वारा देश भर में अभियान छेड़ा गया है। हर जिले में कार्यकर्ता वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में जुटें, इसके लिए कार्यशाला हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि वक्फ एक दान है, जो वही व्यक्ति दे सकता है जिसका उस संपत्ति पर मालिकाना हक हो। लेकिन कुछ घोटालेबाजों एवं भू माफियाओं ने इसे धंधा बना लिया है। वक्फ संशोधन अधिनियम 1954, 1955 व 2013 में भी लाया गया था, तब कांग्रेस की सरकार देश में थीं। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ संशोधन करके मुस्लिम समाज के संपन्न लोगों को इसमें असीमित अधिकार देकर जमीनों पर अवैध कब्जा कराया था। आज इसी घोटाले का पर्दाफाश करने और इन संपत्तियों से गरीब कल्याण की भावना को सार्थक करने के लिए ही वक्फ बिल में संशोधन करके भाजपा की सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अभियान के तहत वक्फ सुधार व्यवस्था के लिए जन जागरण कर रही है, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वक्फ संशोधन कानून का मकसद गरीब कल्याण के लिए है, क्योंकि ये संपत्ति दान करने वालों ने गरीबों के लिए ही दी है, लेकिन इसका आज बड़े पैमाने पर संपन्न लोग अपने स्वार्थ के लिए दुरूपयोग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, शरद शर्मा, पवन अरोरा, संजय गर्ग, डॉ. पुरूषोत्तम, प्रवीण खेड़ा, पंकज माहेश्वरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अब्दुल के सिलेण्डर ने बढ़ाई रालोद के चंदन चौहान की टेंशनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देवभाकियू नेता

Read More »