सिर कूचलकर महिला और उसकी पांच वर्षीय नातिन की निर्मम हत्या

बदायूं-  अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह चारपाई पर दोनों के शव खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य संकलित किए हैं। हत्या क्यों और किस वजह से की है, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है। गांव हयातनगर नगर निवासी विजय की मां मीना (50 वर्ष) और बेटी कल्पना (5 वर्ष) घर से 200 मीटर दूरी पर घेर में शुक्रवार रात सोई थीं। परिवार के अन्य लोग घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय हत्यारे ने सोते समय चारपाई पर ही दादी व नातिन के सिर पर मुकरी (वजनदार वस्तु) से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब मीना, नातिन के साथ घर नहीं पहुंची, तब मीना की बेटी उन्हें देखने घेर में पहुंची। जहां दोनों के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *