पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती रही पुलिस

मुजफ्फरनगर। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के समीप ही स्थित मार्किट की दो दुकानों को निशाना बनाने से वो चूके नहीं है। इन बदमाशों ने आधी रात के बाद दुकानों की छत पर पहुंचकर घंटों तक घन बजाया और पक्का लिंटर धराशायी कर दिया। दुकानदार सवेरे अपनी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर उनके होश उड़ गये। मार्किट में चोरी का खूब शोर मचा और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। दुकानदारों ने लाखों का माल चोरी होने का दावा किया तो पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर किरायेदार और मालिक के बीच के विवाद में ही छत को धराशायी कराया गया है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर स्थित पुलिस चौकी और बिजलीघर के समीप ही स्थित मार्किट में आज सवेरे बाजार खुलते ही भारी हलचल मच गई। यहां दो दुकानों में चोरी का शोर मचा तो भीड़ एकत्र हो गई। दोनों दुकानों के छत के रास्ते घुसे चोरों ने आधी रात में ही लिंटर को घन बजाकर तोड़ दिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी के पास ही दुकानों की छत पर बदमाशों के द्वारा छत तोड़ने के लिए आधी रात के सन्नाटे में घंटों तक घन बजाया गया होगा, इसके बावजूद भी पुलिस कर्मी सोते रहे और चोर दुकानों से लाखों का माल समेटकर फरार हो गये। मौके पर जमा लोग भी दोनों दुकानों के धराशायी लिंटर को टूटा देखकर हैरान रह गये। वहीं पुलिस का कहना है कि दुकानों में चोरी नहीं हुई है, ये किरायेदार और मालिक के बीच दुकानों पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में हुई घटना है।

इस मामले में शहर कोतवाली के थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि शहर के मौहल्ला गौशाला निवासी दिलशान शामली रोड पुलिस चौकी के समीप ही बनी मार्किट में शाहपुर निवासी )षभ की दुकान का किरायेदार है। दिलशान और )षभ के बीच दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। )षभ अपनी दुकान दिलशान से खाली कराना चाहता है, लेकिन दिलशान किरायेदारी अदा करते हुए दुकान से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दिलशान की दुकानों से छत का लिंटर फाड़ने के बावजूद भी कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। किरायेदार के चोरी के आरोप बेबुनियाद है। यह मामला किरायेदारी और दुकान मालिक के बने विवाद का ही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभी दुकानदार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें:  जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पाये शाहनवाज राणा

Also Read This

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  जमानत के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पाये शाहनवाज राणाबुढ़ाना कोतवाली

Read More »