केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा 

नईदिल्ली।  नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जून महीने में पेपर लीक होने के बाद से देश भर के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैए इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर छात्रों के साथ.साथ सामाजिक कार्यकर्ता और विपक्षी दलों की तरफ से प्रदर्शन किया गया। नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान में बयान जारी कर कहाए मेरे युवा साथियोंए मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्रए शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्तए समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।

इसे भी पढ़ें:  कीव पर बरसाईं ड्रोन और मिसाइलें, कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा, दो की मौत, 15 घायल
Share This Article