दीपावली पर्व पर हर्ष व उल्लास के दीयों से रोशन हुआ एम.जी. पब्लिक स्कूल

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल का प्रांगण गुरूवार को दीपावली पर्व के अवसर पर हर्ष और उल्लास के दीयों से प्रकाशमय नजर आया। इस अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्र की उन्नति और समाज एवं परिवार में सुख समृ(ि तथा स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल का प्रांगण दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित किये गये दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह से खुशियों से सराबोर नजर आया। सायंकाल के समय स्कूल प्रांगण पूरी तरह से उल्लासित दिखाई दिया। यहां पर शिक्षक शिक्षिकाएं और सहयोगी कर्मचारियों ने हर्ष और उल्लास के दीयों को रोशन करते हुए नकारात्मकता के अंधियारे को दूर करने का काम किया।

इस दिवाली कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने किया। विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने ट्रस्ट चेयरमैन सतीश चन्द गोयल के साथ ही समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का स्वागत और अभिनंदन किया। सर्वप्रथम विद्यालय संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करने के साथ ही दीये जलाये गये।

इसके पश्चात सभी ने मिलकर जय श्री राम के जयकारे की गंूज के बीच पांच-पांच दीये जलाकर विद्यालय प्रांगण को सुन्दर और प्रकाशमय स्वरूप प्रदान करने में अपना सहयोग देते हुए हर्ष व्यक्त किया। पूरे विद्यालय प्रांगण को दीयों की रोशनी से रोशन करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव का एक प्रेरक संदेश दिया गया। ट्रस्ट चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी को दीपावली के साथ ही इस पंच दिवसीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भी के स्वस्थ जीवन की कामना की। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *