RAMLALA PRAN PRATISHTHA—22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन को देखते हुए अब पूरी तरह से श्रीराम की भक्ति की बयार जिले में गांव देहात और शहर में दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों को भगवा ध्वज और लाइटिंग कर सजाया है तो वहीं अब जिले के सभी निजी और राजकीय महाविद्यालयों की साज सज्जा के लिए जिला प्रशासन ने आॅर्डर जारी कर दिया है। इसके साथ ही जनपद में शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने अपने कार्यालय पर सफाई कराई। वहीं 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें प्रतिष्ठान और फैक्ट्रियों को बंद रखने के साथ ही मीट और शराब की दुकानों पर भी ताला लटका नजर आयेगा। वहीं स्कूल काॅलेजों में भी अवकाश रहेगा तो वहीं बैंक भी आधे दिन के बाद ही खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 22 जनवरी को शासन के निर्देशों के चलते जनपद में पूर्ण रूप से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। उन्होंन ेबताया कि इसके लिए सभी को अवगत करा दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इसी के दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन उस दिन उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के अन्तर्गत आवर्त प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

इसके साथ डिपार्टमेंट आफ फाइनेंसियल सर्विसेज द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बैंक भी बंद रहेंगे, इसके बाद ही कामकाज शुरू किया जायेगा। दूसरी ओर योगी सरकार ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रदेश में मीट-मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद में शराब और मीट की दुकानों तथा मांसाहारी होटलों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किये हैं। वहीं एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत आज जनपद में सभी सरकारी कार्यालय में साफ सफाई के लिए अभियान चलाया गया, वहीं उन्होंने जिले के सभी निजी और राजकीय महाविद्यालयों और सरकारी भवनों में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक विशेष रूप से प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। सभी स्कूल और काॅलेजों में भी इस दिन अवकाश रहेगा। वहीं आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत खुद अपने हाथांे से झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सफाई के लिए प्रेरित भी किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम निकिता शर्मा ने भी झाड़ू लगाई और सफाई की। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »