मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैन

मुजफ्फरनगर। शहर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के पास ही दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूट ली और फरार हो गये। चैन नहीं टूटने पर महिला ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, लेकिन वो उनको पकड़ने में विफल रही है। सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया, जिसमें बदमाश भी नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों ने कांग्रेस नेता की बहन की कार को मारी टक्कर

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास वाली गली में मौहल्ला पटेलनगर निवासी नीलम गुप्ता किसी कार्य से गई थी। महिला अकेली ही गली से गुजर रही थी तो इसी बीच पीछे से बाइक पर आये दो बदमाशों ने महिला पर झपट्टा मार दिया और उसके गले से सोने की चैन लूट ली। महिला ने बदमाशों के खिलाफ संघर्ष भी किया। बताया गया कि पहले झपट्टे में चैन नहीं टूटी थी। महिला ने शोर मचाया, इसके बावजूद भी बेखौफ बदमाश महिला की चैन लूटकर फरार हो गये। महिला का शोरगुल सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया।

एसएचओ नई मंडी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र ने बताया कि पटेलनगर निवासी महिला नीलम से दो बाइक सवार बदमाश सोने की चैन झपटकर ले गये। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भी कैद हुए हैं। फुटेज को कब्जे में लेकर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उधर सीओ मंडी रूपाली राव भी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुधवार को थानाक्षेत्र नई मण्डी में 01 महिला के साथ 02 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की घटना कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में दो-दो टीएस से बना असमंजस, चेयरपर्सन के आने का इंतजार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शौर्य और सम्मान का हुआ भव्य प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  UP GANNA PRICE–छह साल में बढ़ा 45 रुपये गन्ना मूल्य, किसान खफावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में दो-दो टीएस से बना असमंजस, चेयरपर्सन के

Read More »