गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण युवकों ने साइबर फ्रॉड की पूरी कंपनी खड़ी करने के लिए अपने ही गांव के एक युवक को अच्छी खासी कमाई का लालच देकर शहर के बैंक में उसका खाता खुलवाया और गांव में रची गई इस साजिश के सहारे इसी बैंक खाते से दिल्ली में एक कंपनी बनाकर लोगों को ठगने का पूरा गोरखधंधा शुरू कर दिया गया। इसमें बैंक खाता, आधार और अन्य दस्तावेज उसी युवक के नाम से प्रयोग होते रहे। कमाई का हिस्सा नहीं मिलने पर युवक को शक हुआ तो उसने चार शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी मुस्तफा पुत्र आस मौहम्मद ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले आतिर पुत्र आरिफ और तौसीफ पुत्र तनवीर एक दिन उसके पास आये और बताया कि वो दिल्ली में एक कारोबार के लिए कंपनी खोल रहे हैं और यदि वो अपना बैंक अकाउंट इस व्यापार के प्रयोग के लिए दे देगा तो उसकी भी अच्छी खासी मासिक कमाई होने लगेगी। इसी लालच में मुस्तफा ने मुजफ्फरनगर शहर आकर कैनरा बैंक में अपना नया खाता खुलवाया और इसके बाद नया मोबाइल फोन नम्बर भी मुस्तफा ने अपने नाम से लिया, जो बैंक खाते से लिक करा दिया। इसके बाद उसने बैंक की पास बुक, नया सिम, चैक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज उसने आतिर और तौसीफ को दे दिये।

इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंद

मुस्तफा ने पुलिस को बताया कि जब कई माह बीतने पर भी आतिर और तौसीफ ने उसको मुनाफा नहीं दिया तो उसको संदेह होने लगा कि वो कोई गलत काम कर रहे हैं। इस पर उसने दोनों से उसके दस्तावेज वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि वो सारे कागजात तो उन्होंने गांव के ही रहने वाले मोनिस उर्फ भूरा पुत्र इलियास तथा दानिश बंसल निवासी इदरीशपुर को दे दिये थे। मुस्तफा ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली मं कश्मीरी गेट में रहकर लोगों को फोन करते हुए धोखाधड़ी करते हैं। इसके बाद जब मुस्तफा अपने खाते की जानकारी के लिए कैनरा बैंक गया तो उसको पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के पैसे आ रहे हैं, इसी कारण पुलिस ने खाते को फ्रीज कराया हुआ है। आरोपियों ने मेरठ के किसी व्यक्ति के साथ ठगी की थी और उसकी रकम भी मुस्तफा के खाते में आई। ये पैसा आरोपियों ने एटीएम कार्ड का प्रयोग कर निकाल लिया था। आरोप है कि इन शातिरों ने गांव हरसौली के अन्य युवकों को भी कमाई का लालच देकर इसी प्रकार से उनके दस्तावेज लेते हुए धोखाधड़ी की हुई है। मुस्तफा की शिकायत पर पुलिस ने आतिर, तौसीफ और मोनिस निवासी हरसौली तथा उनके साथी दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

इसे भी पढ़ें:  तोहिदा सहित ककरौली बवाल में नामजद सभी 25 लोगों के मुकदमे लड़ेगी सपा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी मामले को लेकर भाकियू ने की तालाबंदीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  श्री कदीम अग्रवाल सभा ने किया वृंदा गोयल को

Read More »