CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने भी अपना पूरा जाल बिछा रखा है। उनके शातिराना अंदाज ऐसा है कि हर कोई उनके झांसे में आसानी से आ जाता है। वो अपने शिकार की पूरी रेकी करते हुए उसकी हर गतिविधि की जानकारी जुटाने के बाद इस तरह से जाल तैयार करते हैं कि बच पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। अपनी लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराकर उसकी बरामदगी के लिए पुलिस के चक्कर काट रहे पीड़ित पिता को पुलिस के नाम पर ही ठग लिया गया। उसको एसपी कार्यालय से फोन आया और फिर 37 हजार रुपये ठग लिये गये। अब मामला धोखाधड़ी का निकला तो मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर कुछ दिन पूर्व अपनी लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री घर से बहला फुसलाकर ले जाई गई है। पीड़ित पिता तभी से अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए थाने और पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहा है। ऐसे में उसके पास पुलिस अफसर के कार्यालय से फोन आता है और किस्मत का मारा यह पिता एक गहरे धोखे का शिकार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ घर वालों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया सम्मानित

शाहपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता पिता ने अब नई तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि उसके पास 29 मई की सुबह करीब पांच बजे एक मोबाइल नम्बर 8756694641 से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वो एसपी कार्यालय से बोल रहा है। उसने कहा कि उनकी लड़की की लोकेशन मिल गई है। खर्चे के लिए मोबाइल नम्बर पर 37 हजार रुपये तुरंत डाल दो। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो लड़की के मिल जाने के कारण इतना खुश था कि उसने बिना सोचे विचारे ही जिस फोन से कॉल आई थी, उसी पर तीन बार में 37 हजार रुपये की ट्रांजक्शन कर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि जब उसने पैसा डालने के बाद फोन नम्बर पर कॉल की तो बात नहीं की गई। एसपी कार्यालय जाकर पता किया तो वो नम्बर ही नहीं पाया गया। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-इंटर कॉलेज और नर्सिंग होम में दलित किशोरी संग गैंगरेप!
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *