अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

मुजफ्फरनगर। डूयटी पत्र में पीआरडी जवान के बजाये गार्ड लिखने के विरोध में विकास भवन में रविवार को जोरदार प्रदर्शन करने वाले पीआरडी जवान सोमवार को भी सुबह सड़कों पर उतरे नजर आये। इस बार उनका गुस्सा युवा कल्याण विभाग के कार्यालय विकास भवन में कार्यरत बाबू और वहां पर ड्यूटीरत एक जवान के खिलाफ बना हुआ था। पीआरडी जवानों ने जुलूस निकालकर डीएम दफ्तर पर पहुंचने के बाद प्रदर्शन के उपरांत डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।

पीआरडी के जवान इन दिनों पूरी एकजुटता के साथ आंदोलन की राह पर है। सोमवार को भी भारी संख्या में पीआरडी जवानों ने सड़कों पर आकर अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। पीआरडी के जवान सवेरे जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस के रूप में वो कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदर्शन करने के उपरांत डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। पीरआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण विभाग अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक विकास विभाग यशपाल सिंह और वहां ड्यूटी पर लगाया गया पीआरडी जवान कपिल दूसरे जवानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  चोरी करते शातिर युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

उन्होंने कहा कि ये लोग पीआरडी ड्यूटी में खुला भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इनके खिलाफ कई स्तरों पर शिकायतें की जा चुकी है किन्तु आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। कहा गया कि पीआरडी कपिल कुमार की ड्यूटी विकास भवन सुरक्षा में लगी थी, लेकिन विकास भवन परिसर में ड्यूटी न कर कपिल कुमार को कार्यालय में लगा दिया गया, जो अवैध है। इसको अब भुगतान करने की तैयारी है। इसी प्रकार यशपाल भी अपने पद का अनुचित लाभ उठाकर उत्पीड़न करते हुए भ्रष्टाचार कर रहा है। पीआरडी जवानों ने डीएम से जांच करते हुए दोनों को वहां से हटाये जाने की मांग की है।

यशपाल को उनके मूल विभाग में तैनात किये जाने की मांग की गई है। आरोप है कि यशपाल द्वारा ही विभागीय अधिकारी से यह आदेश करा दिया गया है कि बिना अनुमति के कोई भी पीआरडी जवान विकास भवन में प्रवेश तक नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विनोद कुमार, ब्रजेश, रामफल, रविन्द्र, सुनीता, सुन्दर लाल, तारावती, राजमौनी, प्रवीण कुमार, ज्योति, फुपेन्द्र कुमार, अंकुर शर्मा, अरविन्द, बाबूराम, बिजेन्द्र, ब्रज भूषण, राजेश कुमार, अनिल कुमार, असगर, योगेश कुमार, राजीव कुमार, सौराज सिंह आदि पीआरडी जवान शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का

Read More »