चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उनको याद किया गया। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी उनको श्र(ासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसानों की बुलंद आवाज़ एवं न्यायप्रिय नेतृत्व के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त जो संघर्ष किया, आज उसी संघर्ष जो जारी रखने के संकल्प के साथ पूरा देश उनको पुण्यतिथि पर याद करते हुए नमन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बात

उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण भारत, किसानों, गरीबों एवं वंचितों के हितों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और सादगी भरे जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। कहा कि चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है, जो आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर प्रेरित करता है। उनकी स्मृति को नमन करते हुए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

इसे भी पढ़ें:  योग केवल एक दिन नहीं, हर दिन का उत्सवः अनिल कुमार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक के पास लूट करने वाले बदमाशों को

Read More »