मौसम ने फिर ली करवट- सोमवार से बदलने जा रहा है यूपी का मौसम, बारिश के साथ कई जिलों में गिरेंगे ओले

लखनऊ। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलनी शुरू कर दी है। दो दिन ठीक रहने के बाद यूपी का मौसम सोमवार से फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। फरवरी में तेज धूप की राहत के बाद मौसमी बदलाव की दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का बदला रुख दिखेगा। बदलाव को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाले नमीयुक्त हवाओं का समागम हो सकता है। इसके कारण चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मौसम पर दिखेगा। 19 फरवरी से प्रदेश में 30-35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक की संभावना है। 19 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबु( नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हवा में ठहराव और तीखी धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं शनिवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री आगरा में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान अब सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चालक शुभम पाल के परिजनों से मिले सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »