MUZAFFARNAGAR-यातायात जागरुकता शिविर में मीठे शरबत का वितरण

मुजफ्फरनगर। हीट वेव से बचाव सहित यातायात का पालन करने के लिए चालकों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरुकता के लिए लगाये गये शिविर में शनिवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को मीठे शरबत का वितरण किया। यातायात पुलिस की इस पहल के लिए आमजन ने भी भूरी भूरी प्रशंसा के साथ सराहना की।

भारत भर के साथ ही प्रदेश और जनपद मुजफ्फरनगर में आसमानी आफत के चलते जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है तो वही लोग इससे बचाव के भी तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। कहीं लोग अपने शरीर को सूती कपड़ों से ढक कर चल रहे हैं तो कहीं छाता लगाकर चल रहे है तो कहीं मीठे शरबत आदि के प्याऊ लगाकर भी आम जनता को हीट वेव से बचाने हेतु शिविर लगाकर मीठे शर्बत का वितरण कर सेवार्थ में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  डकैत विनोद गडरिया ढेर, मुजफ्फरनगर में था आतंक

इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशों के अनुपालन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के अहल्यिाबाई चौक पर हीट वेव से बचाव व् यातायात जागरूकता शिविर लगाया गया, जहां एसएसपी अभिषेक सिंह एंव पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में हीट वेव एवं हीट स्ट्रोक से बचाव की जानकारी डा. आलोक कुमार द्वारा आम जन को दी गई तो वहीं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने सहित यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह व टीएस आई तरुण कुमार आदि पुलिस कर्मियों द्वारा आम जन मानस को मीठे शर्बत का वितरण किया गया। उधर पुलिस का यह सराहनीय कार्य देख आम जनमानस भी पुलिस की भूरी भूरी प्रशन्सा करते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  सीलिंग अभियान से व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *