MUZAFFARNAGAR-घर से मंदिर और गौशाला तक गोवर्धन की गूंज

मुजफ्फरनगर। पंच महोत्सव दीपावली पर्व के चौथे दिन धनतेरस और दीपावली के उपंरात शनिवार को जनपद में आस्था एवं भक्ति भाव के साथ गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस दौरान घर, मंदिर और गोशालाओं में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी नजर आई। गोशालाओं पर मेलों का आयोजन किया गया, तो वहीं घरों में लोगों ने गोबर के कूट बनाकर पूजन किया और शहर से गांव देहात तक मंदिरों एवं गौशालाओं तथा रामलीला कमेटियों के द्वारा अन्नकूट बांटा गया। जहां हजारों लोगों ने भक्ति भावना और आस्था पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

पंचमहोत्सव दीपावली के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व धूमधाम और धार्मिक परम्पराओं के अनुसार मनाया गया। इस दौरान घरों में गोबर के कूट बनाकर उनकी पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा अन्नकूट के प्रसाद को ग्रहण किया। घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई गई। प्रतिमा के समक्ष शस्त्र-शास्त्र, गन्ना, किसानों ने अपने कृषि यंत्र रखकर पूजा की। इससे पूर्व दिन में मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण समेत इन्द्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा अर्चना हुई। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम हुए। अन्नकूट के रूप में कढ़ी चावल, मिश्रित सब्जियां, पूरी आदि बनाकर उनका वितरण हुआ।

शहर के हृदय स्थल शिव चौक के अलावा नई मंडी, पटेलनगर, मौहल्ला रेशू विहार, लक्ष्मण विहार, एसडी न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल स्थित शिव मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर, गणेश धाम मंदिर, बालाजी धाम मंदिर, आदर्श कालोनी स्थित मंदिर, डल्लू देवता मंदिर समेत, ब्रह्मपुरी, कृष्णापुरी, गांधीनगर स्थित हनुमान दक्षिणामुखी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गांधी कालोनी स्थित गोलोक धाम मंदिर समेत शहर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में यहां पर उमड़े भक्तों ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया तथा हजारों भक्तजन यहां प्रसाद अपने घरों के लिए भी लेकर गये। शहर की नई मंडी गोशाला में मेला लगा। विधि-विधान से पूजन किया गया। नई मंडी गोशाला में 31 फुट का गोवर्धन बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

नई मंडी गोशाला में गोवर्धन मेले का आयोजन हुआ। मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। पंडितों ने पूजन कराया। कार्यक्रम में गौरव स्वरूप, भीम सेन कंसल, संजय मित्तल, विनय गोयल, हरिशंकर मूंधडा, श्याम सिंह सैनी मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर यज्ञ हवन कर औजारों की पूजा करके अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। यज्ञ पुरोहित पंडित अरविंद धीमान व यज्ञमान राजीव धीमान रहे। यज्ञ में मुख्य रूप से आहुति देने वाले जगदीश पांचाल, मुकेश धीमान, देशपाल पंचाल, ओमप्रकाश धीमान, योगेंद्र धीमान, मास्टर ओम सिंह धीमान, वेद प्रकाश धीमान, लोकेश पांचाल, गोपाल पांचाल, मनोज धीमान, सुनील धीमान, महावीर पांचाल मौजूद रहे।

सनातन धर्म सभा में अन्नकूट का पर्व धार्मिक विधि विधान से आयोजित किया गया। अध्यक्ष दीपक मित्तल के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चरथावल मोड स्थित शनिधाम के प्रांगण में तथा शामली रोड स्थित सत्संग भवन में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारों का आयोजन हुआ। पटेलनगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मनीष चौधरी, केपी चौधरी, विकल्प जैन ने गोवर्धन की पूजा अर्चना व आरती करके कार्यक्रम को आरंभ किया। अमित तिवारी, शुभम गोयल, नरेश गोयल, अनुराग गोयल, मनीष सिंघल, प्रदीप गुप्ता, चिराग महेश्वरी, राकेश रस्तोगी, संजय शर्मा अभिनव गोयल, अंशुल शर्मा, नमन गोयल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

रामलीला भवन पटेलनगर में अन्नकूट वितरण में उमड़े भक्त

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दौरान गोवर्धन पूजन और अन्नकूट वितरण की पूरे जिले में धूम रही। इस अवसर पर शहर में जगह जगह लोगों ने अन्नकूट का आयोजन किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्नकूट वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल ऐरन ने कहा कि विद्वानों का मानना है कि अन्नकूट जैसे कार्यक्रम जात-पात, छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, छूआछूत का भेदभाव मिटाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्यार मोहब्बत, भाईचारा, शांति, एकता को बढ़ावा मिलता है। आज हमने कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति रामलीला भवन पर अन्नकूट का आयोजन किया, इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंघक अनिल ऐरन के अलावा कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौघरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाघ्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य निर्देशक पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन व जितेन्द्र नामदेव के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, प्रदीप बॉबी, अमर चौधरी, दीपक लाला, भगवती, जितेन्द्र उपाध्याय, मिन्टू गिरी, यश चौधरी, भूरा डांसर, दीपक डांसर, यश चौधरी और सोनू सिंह सहित सभी कलाकार और सहयोगी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: फास्ट फूड ठेले पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष

भरतिया कालोनी स्थित श्री बाला जी धाम और श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भी गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट भण्डारा हुआ, इसमें हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, हरि शंकर तायल, नितिन संगल, रजत राठी, जेपी गोयल, विभोर तायल, रजत गोयल आदि मौजूद रहे। श्री रामलीला भवन नई मंडी में भी अन्नकूट प्रसाद वितरण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक गर्ग, विदित गुप्ता, अभिषेक कुच्छल, महेश चौहान, बृजगोपाल छारिया आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले श्रीमहाकाल

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर चल रही कंपनी में छापा, डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »