गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक और घटना सामने आई है। थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक युवक ‘अज्जू’ का एक और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग चार दिन पुराना है, जिसमें अज्जू और उसके साथियों ने सहारनपुर अड्डे के पास एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा।

घटना खालसा ई-रिक्शा स्टैंड के पास की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अज्जू अपने कथित गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर युवक को चारों ओर से घेरकर पीट रहा है। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन कोई भी पीड़ित की मदद के लिए सामने नहीं आता। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्जू पहले भी इस तरह की घटनाओं में लिप्त रहा है, और उसके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। आरोप है कि अज्जू खुद को अज्जू गैंग का सरगना बताता है और अपने साथ युवाओं का एक समूह रखता है जो अक्सर मारपीट, धमकी और दबंगई जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांग

हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह ‘गैंग कल्चर’ और भी विकराल रूप ले सकता है। स्थानीय व्यापारी और रहवासी इस प्रकार की घटनाओं से भयभीत हैं। एक दुकानदार ने कहा कि हर रोज़ की तरह जब हम दुकान खोल रहे थे, तभी हंगामा शुरू हो गया। सभी दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। यह कोई पहला मामला नहीं है, पुलिस को ऐसे गुंडों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद

Read More »