मोदी-योगी के राज में गरीब के बच्चे को मिला पब्लिक स्कूलः अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित किये गये तीन दिवसीय मेला प्रदर्शन का गुरूवार को विधिवत समापन हो गया। इस मेले के दौरान आम जनमानस ने केन्द्र में पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के डबल इंजन के कार्यकाल की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया। मेले के दौरान युवाओं को रोजगार मिला तो गरीब का कल्याण करने वाली योजनाओं में पात्रों का लाभान्वित किया गया। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मेंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने देश को विश्वास वाली सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब का बच्चा भी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। केन्द्र और यूपी सरकारों की योजनाओं में बिना भेदभाव के पात्रों को प्राथमिकता देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बेजोड़ है, अपराधियों को यूपी से भागना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में भी बड़े काम किये हैं। आज समय से गन्ना भुगतान हो रहा है। प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि की सौगात दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओएस के कार्यभार से पारूल कार्यमुक्त, टीएस नरेश शिवालिया से भी छिना प्रभार

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशिल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकारों में सनातन की रक्षा हुई है। विपक्ष जिस राम मंदिर आंदोलन को लेकर मजाक उड़ाता था, उस आंदोलन और उससे जुड़ी सनातन की भावना को मोदी व योगी की सरकारों ने सार्थक कर दिखाया। आज हम सभी की भावना के अनुरूप अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, लेकिन यहां भी विपक्ष के लोगों ने धर्म का उपहास उड़ाया। सहारनपुर में हम सभी की आराध्या देवी मां शाकुम्भरी के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित कराने का काम सीएम योगी कर रहे हैं। महाभारतकाल के इतिहास को अपने आप में समेटने वाली भागवत पीठ शुकतीर्थ की पवित्र भूमि को विकास की गंगोत्री से डुबकी देने के लिए सीएम योगी ने शुकतीर्थ विकास परिषद् का गठन किया। यहां पर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हिन्दूवादी संगठनों ने किया चीफ इंजीनियर का घेराव

सम्बोधन के उपरांत दोनों मंत्रियों ने घरौनी वितरण, स्वनिधि, वृ(ावस्था एवं विधवा पेंशन, पीएम आवास, उज्जवला योजना, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनको लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व दोनों मंत्रियों ने डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह के साथ मेला परिसर में लगाई गई विभिन्न योजनाओं और विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आयोजन की सराहना की। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आज तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया है। इसमें युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला आयोजन किया गया। वहीं सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्रों को लाभ वितरण के साथ ही पात्रों को विभागीय स्टॉल्स पर योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके आवेदन भी स्वीकार किये गये हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री अनिल कुमार व कपिल देव के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक सहित अन्य भाजपा नेता तथा आम जनमानस उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में आईएमए ने किया 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन

Read More »