गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। गायिाजबाद स्थित डासना देवी मन्दिर में हिन्दू समाज की पंचायत को रोकने और पंचायत के लिए आये हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिन्दू मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर पहुंचकर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से उन्हें हटाने की मांग की।

बता दें कि गाजियाबाद डासना देवी मन्दिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। इसी को लेकर हिन्दूवादी नेताओं ने डासना मन्दिर परिसर में हिन्दू पंचायत बुलाई थी। इसमें दूर दराज से कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको पंचायत करने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया था। इसी के विरोध में मंगलवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी के नेतृत्व में हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहंुचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी

ज्ञापन में कहा गया कि गाजियाबाद जनपद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के द्वारा काफी लम्बे समय से हिन्दु नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। 13 अक्टूबर की डासना देवी मन्दिर गाजियाबाद में हिन्दू समाज की पंचायत को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकताओं व साधु, संतों, महात्माओं पर पुलिस ने भारी लाठी चार्ज किया। इसके अलावा पिछले दिनों डासना देवी मन्दिर पर हमला करने वाले कट्टरपंथियो खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। मोर्चा ने सीएम से पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान मनोज सैनी के अलावा संजय अरोरा, बाबू रामपाल, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, विपिन कुमार, बिट्टू सिखेड़ा, लोकेश सैनी, रविन्द्र नायक, राजू सैनी, सुरेन्द्र मित्तल, राजेश कश्यप, पवन राणा, राजीव गोस्वामी, महंत पंकज कृष्ण शास्त्री, विकास अग्रवाल, संदीप पुण्डीर एडवोकेट, अरविन्द सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरण

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  आनंद गुप्ता और प्रियांशु जैन ने थामा कृष्णगोपाल मित्तल का हाथजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »