MUZAFFARNAGAR-लकड़ी व्यापारी को लूटने वाला शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढाना थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात को पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। कांधला-विज्ञाना मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर लुटेरा असलम घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। असलम के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वो चलने से भी मजबूर हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद रविवार को शातिर लुटेरे बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी असलम ने शनिवार रात बुढ़ाना के कांधला मार्ग मौहल्ला चमारान में रहने वाले लकड़ी व्यापारी ममलेश जैन पुत्र पदम सैन जैन के घर में घुसकर लूट की थी। विरोध करने पर उसने व्यापारी ममलेश जैन पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग की और कांधला मार्ग पर असलम पुत्र अशरफ निवासी सरधना मेरठ को घेर लिया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक हथौड़ा, तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल व्यापारी ममलेश जैन को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलम पूर्व में ममलेश जैन के यहां कर्मचारी रह चुका है और व्यापारी की गतिविधियों की जानकारी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब ममलेश जैन अपनी पत्नी मंजू जैन के साथ घर में मौजूद थे तभी कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। ममलेश द्वारा विरोध करने पर उन पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर बदमाश मौके से नकदी का थैला लेकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी के भाई महेश चंद्र जैन ने थाने में तहरीर दी, महेश ने पुलिस को बताया कि दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है। ममलेश घटना के समय दुकान पर थे तो इसी बीच उन्होंने नकाबपोश को ऊपर घर में जाते देखा, वो पीछे भागे तो युवक के एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में हथौड़ा था, उसने भयभीत करते हुए अलमारी की चाबी मांगी, विरोध के दौरान हमला कर दिया। छीना झपटी में उसका नकाब खुल गया तो परिवार ने असलम को पहचान लिया। वो चमका देकर भाग गया था। तहरीर पर पुलिस ने असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी शराब कैंटीनसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवारवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी शराब कैंटीनपुरकाजी कस्बे के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »