जैन मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। एक जैन मंदिर में मंगलवार की सुबह जब जैन समाज के लोग भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में आये तो वहां उनको एक संदिग्ध युवक सोता हुआ मिला। मंदिर का द्वार बंद होने के बाद रात्रि में किसी समय यह युवक दीवार फांदकर मंदिर में चोरी करने के लिए घुसा, ऐसी आशंका व्यक्त करते हुए लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को नशेडी बता रही है। मन्दिर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। वहीं जैन समाज के लोगों के द्वारा इसे भगवान पार्श्वनाथ का चमत्कार ही माना जा रहा है कि मन्दिर सुरक्षित रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो....

शहर के खालापार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला अम्बा विहार मेरठ रोड स्थित श्री दिगंगर जैन पंचायती मंदिर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे लोगों को मंदिर परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति सोता हुआ मिला। इसके बाद मंदिर में भीड़ जुट गई और चोर बताते हुए लोगों ने युवक को दबोच लिया। यहां मौजूद उद्योगपति सुनील जैन नावला ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात्रि में किसी समय यह युवक दीवार फांदकर ही मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा होगा, क्योंकि मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है। इसके बाद कोई अंदर या बाहर नहीं आ जा सकता है। लोगों ने कहा कि यह भगवान पार्श्वनाथ का ही चमत्कार है कि मंदिर में चोरी करने के लिए घुसे एक चोर को मंदिर में प्रवेश करने के बाद गहरी नींद आ गयी। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मंदिर से चली गई थी। पुलिस कहना है कि आरोपी युवक पुरकाजी क्षेत्र का निवासी है और नशे का आदी है, नशे की हालत में ही यह युवक मंदिर परिसर में रात्रि में घुसा और फिर वहां जाकर सो गया। सवेरे लोगों ने उसको देखा तो हड़कम्प मच गया। अभी किसी की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़े

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़ेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोधवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की

Read More »