एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रा

मुजफ्फरनगर। जनपद भर में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लगातार जन्म दिया जा रहा हैं, समूह के रूप में महिलाओं को मिलने वाली योजना भी महिलाओं को मिलने वाली लाभाकारी योजनाओं में से एक हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधीकारी संदीप भागिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद भर में महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिहाज से एसबीआई बैंक द्वारा जनपद भर में कुल 118 समूह को चैक देकर महिलाओं को विभिन्न रोजगार करने एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए चौक वितरित किये गये हैं। उन्होने बताया कि महिलाओं द्वारा समूह से जुड़कर विभिन्न प्रकार के रोजगार किये जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंग

भारतीय स्टेट बैंक के तृतीया महाप्रबंधक देबाशीष मित्रा नें बताया कि हमारी सरकार की यही मंशा है कि किसी तरह हम महिला को शक्ति दें और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस कैसे दें, उसी क्रम में 118 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोन के चेक वितरित किए गए हैं, क्योंकि आज अगर वह कमाएगे तो उनका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा उनकी आय बढ़ेगी। और वह अपने परिवार को रिस्पांसिबिलिटी दे सकेंगे। यदि समय सहायता समूह की दे दिया अपने क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और अच्छा करेंगे तो हमारा बैंक उन्हें वित्तीय सहायता देगा। सीडीओ संदीप भागिया नें बताया कि महिलाएं समूह से जुडने के बाद दूध की डेयरी, सिलाई, कढाई, बुनाई के अलावा भी रोजगार कर आजीविका चलाई जा सकती हैं। उन्होने बताया कि जनपद भर के तहसील व ब्लॉक सहित जानसठ को 18, मोरना को 28, सदर को 30, बुढ़ाना को 03, शाहपुर को 12, बघरा को 09 पुरकाजी को 07चरथावल को 08 एवं खतौली को से 03 समूह दीदीयों को क्रेडिट से लिंकिग किया गया हैं। जनपद भर में महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने एसबीआई टीम का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता है

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »