मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी जनता के बीच पहुंची और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनकल्याण नीति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी-योगी की उपलब्धियों को बताया।

केन्द्र में मोदी सरकार के दस साल और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में लोगों तक डबल इंजन की सरकारों के कामकाज को पहुंचाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका सभासदों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं। उनके द्वारा भाजपा के हनुमत मंडल में आने वाले शहर के वार्ड 49 के अन्तर्गत मौहल्ला पंचमुखी, सर्राफा बाजार, मोती महल, आहताऔलिया में पहुंचकर लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की गई और इस दौरान पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सरकारों के द्वारा जनता के कल्याण और देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कराये गये ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बाजार क्षेत्र में भी दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ठेले लग ाने वाले लोगों से मिलकर भी उनको भाजपा सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों वाले पत्रक वितरित किये। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष सलभ गर्ग, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अमित सुधा, डॉ. अनुज पचीसिया, विवेक चौहान, आशुतोष वर्मा, राधे वर्मा, राधा वल्लभ गोयल, यश वर्मा, अरविंद दीक्षित, आशु वर्मा, कवि वर्मा, नितिन गर्ग, गोपाल अग्रवाल, आर्यन बिड़ला, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा मौहल्ला कृष्णापुरी में घर-घर जाकर केंद्र और यूपी सरकारों की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर प्रचार किया गया। यहां पर वार्ड सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, रोहित जैन, रक्षित नामदेव, रवि गोस्वामी, आर्यन बिड़ला, मनोज गोयल, वीणा त्यागी, आशुतोष वर्मा, जितेंद्र मित्तल एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ पहुंच मंत्री कपिल देव ने मंदिरों में की साफ सफाई

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राजू सैनी बने विशाल सैनी समिति के अध्यक्षस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान ने की यूपी के विभाजन की वकालतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और

Read More »