डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जिले में एक पीड़ित महिला ने बुधवार को अपनी मां और तीन छोटे बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और आग लगाने ही वाली थी कि वहां मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए उसे रोक लिया और हाथ से तेल की बोतल छीन ली। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी भीड़ जमा हो गई।

महिला की पहचान जानसठ तहसील क्षेत्र के कस्बा कावल निवासी शालू के रूप में हुई है। वह अपनी मां बेबी और तीन बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची थी। शालू ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी कावल निवासी अमित से हुई थी। कुछ समय पहले पति की मृत्यु के बाद उसके ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः घर से निकाल दिया। अब वह मजदूरी कर प्रतिदिन लगभग 100 रुपये की आय से बच्चों का पालन-पोषण करने को मजबूर है।

शालू का आरोप है कि उसने कई बार थाने, महिला हेल्पलाइन, अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र से गुहार लगाई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। इसी दौरान उसकी मां बेबी ने भी खुद पर तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर बचा लिया। पुलिस ने तुरंत दोनों महिलाओं को सिविल लाइन थाने ले जाकर समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस आत्मदाह के प्रयास ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पीड़िता की समय पर सुनवाई हुई होती, तो शायद यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोध


Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा प्रियांशी बनी एक दिन की चौकी प्रभारी, जनता की सुनी समस्याएँकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोधपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »