सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गोकशी के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दो घायल आरोपियों सहित तीन गोकशों को गिरप्तार करने मे सफ़लता प्राप्त की । उधर चार आरोपी जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस .315 बोर, एक अवैध चाकू, एक पिकअप गाड़ी, दो जिंदा गोवंश और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम मल्हीपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर रामनगर चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्हीपुर की तरफ सुखे तालाब के पास स्थित आम के बाग में कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग गोकशी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, चार अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए । घायल आरोपियों आफताब उर्फ लालू, अब्दुल वहाब और नासिर को गिरप्तार कर लिया है। घायल आरोपी अब्दूल बहाव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गोकशी जैसे संगीन अपराधों से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के बाद फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू की। इसी दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने एक गोकश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासिर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस टीम फरार चार आरोपियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग की, लेकिन वो भागने में कामयाब हो गए।
