रेलवे सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से बची महिला की जान 

मंसूरपुर। रविवार की रात्रि न्यू मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में डीएफसीसी परियोजना जुड़े गार्ड अरविंद कुमार और सूरज कुमार रात्रि 2:45 पर रेलवेलाइन पर गस्त कर रहे थे

उन्होंने देखा कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई है। उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को सूचित किया

अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर महिला को ट्रैक से हटाया । रात्रि के समय कोतवाली पुलिस महिला को अपने साथ कोतवाली ले आई थी।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव

डीएफसी परियोजना के सुरक्षा अधिकारी नितिन मेहरा का कहना है कि सुरक्षा गार्ड्स की जागरूकता से महिला की जान बच गई है तथा महिला को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

Share This Article