विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीद

मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को अर्पण बैंकेट हॉल महावीर चौक पर पदग्रहण एवं संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जिले एवं नगर की नवगठित कार्यकारिणियों का पदग्रहण कराते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र बांटे और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन की नीतियों व संकल्पों के प्रति प्रतिब( बनाने और पदग्रहण के लिए आयोजित समारोह में सलमान खुर्शीद ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह समय है आत्ममंथन का, आत्मचिंतन का और एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का। जब हम भारत की लोकतांत्रिक यात्रा की ओर देखते हैं, तो हमें यह स्वीकार करना होगा कि चुनौतियां गंभीर हैं, लेकिन हमारे हौसले उससे भी अधिक बुलंद हैं। कहा कि आज जब सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठते हैं, तो विपक्ष की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है। हम न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत रहे हैं, बल्कि आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में भी हमारी केंद्रीय भूमिका रही है।

इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े अलनूर मीट प्लांट में चोरी, गार्ड ने पकड़ा चोर

सलमान ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें और हर आवाज को मंच दें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ गंभीर ईमानदारी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा उसकी विविधता में बसती है। हमें अपने धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाने की ज़रूरत है। आज जब समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं, तो हमें प्रेम, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश लेकर गांव-गांव, गली-गली जाना होगा। सामाजिक एकता के लिए गांधी, नेहरू और अब्दुल कलाम का भारत हमें बुला रहा है। समारोह में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया, नगर अध्यक्ष रंजन मित्तल, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, उद्योगपति जाकिर राणा, सलमान सईद सहित जिले और नगर के सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्ट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *