अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

मुजफ्फरनगर। जनपद के किसानों और गुड़ उत्पादकों के लिए खुशखबरी है, यहां तैयार होने वाला गुड़ अब वैश्विक बाजार में एक विशेष पहचान के साथ दस्तक देगा। बासमती चावल के बाद अब गुड़ को ओडीओपी में जीआई टैग मिला है।

उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद में चयनित उत्पाद गुड़ को जीआई टैंग में शामिल कर लिया गया है, जो जीआई टैंग के साथ अब विश्व बाजार में दश्तक देगा और अपनी एक विशेष पहचान बनायेगा। जीआई टैंग ;भौगोलिक संकेतकद्ध एक प्रकार से ऐसी मुहर है, जिससे उस उत्पाद की पहचान पूरी दुनिया में हो जाती है तथा उस क्षेत्र को सामूहिक रूप से इसके उत्पादन का एकाधिकार प्राप्त हो जाता है। अवगत कराना है कि नाबार्ड ;राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंकद्ध के संहयोग से उत्तर प्रदेश के 20 उत्पादों का जीआई आवेदन किया गया था, जिसमें लम्बी कानूनी प्रकिया के उपरान्त जनपद मु०नगर का गुड उत्पाद अब समृ(ि संस्कृति और सामूहिक बौद्विक सम्पदा का हिस्सा बना है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के गुड़ उत्पादक और गुड़ व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने गुड़ के उत्पादन एव वैक्यूम पैकेजिंग के लिए जीआई टैग हेतु पंजीयन यथा शीघ्र करने का कष्ट करें। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्यौगिक आस्थान सूजड्डू, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में सर्पक कर सकते हंै।

इसे भी पढ़ें:  भौराखुर्द में जल जीवन मिशन के काम को धरातल पर परखा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शामली में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शामली में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत,

Read More »