घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में जगह जगह जश्ने आजादी की धूमधाम नजर आई। घुमक्कड़ क्लब के द्वारा पटेलनगर स्थित पार्क में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि रही। यहां भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन ने सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों को तिरंगा कैप पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही जैन समाज की ओर से महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित रहकर ध्वजारोहण करते हुए मिठाई बांटी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर


नई मंडी पटेलनगर स्थित पार्क में गुरूवार को सवेरे घुमक्कड़ क्लब पटेलनगर के द्वारा ध्वजारोहाण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को तिरंगा कैप भेंट करते हुए भाजपा नेता विकल्प जैन ने स्वागत किया। इसके उपरांत पार्क में ध्वजारोहण किया गया। यहां पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सीमा जैन सभासद, विकल्प जैन पूर्व सभासद, राकेश जैन, मनोज कुमार, अर्चना शर्मा, आलोक कुमार, अशोक कुमार, नरेश गोयल, मनोज शर्मा, अवनीश बंसल, राजेन्द्र शर्मा, राजकुमार गुप्ता, अर्चना शर्मा, नीलम गुप्ता, स्वाति बंसल, पल्लवी, श्वेता मित्तल, सविता गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर चौक पर जैन वेलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए यहां पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और जैन समाज की ओर से उन्होंने सभी लोगों को मिष्ठान वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद मनोज वर्मा, रीतू त्यागी, कुसुमलता पाल, सभासद पति विकल्प जैन, शोभित गुप्ता, राहुल जैन, गौरव जैन, गौरव जैन चीनी वाले, विकास जैन, प्रशांत जैन, नीरज जैन, )षभ जैन, रूपल जैन, सचिन जैन, अनन्य जैन, यश जैन, विकास जैन सहित भारी संख्या में जैन समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगद

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में भाजपा नेता की भाभी ने लगाई फांसीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »