जहीर फारूकी ने डीएम से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज, खुद देंगे डेढ़ करोड़ की जमीन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन होने की हैसियत से जहीर फारूकी एडवोकेट लगातार अपने अभूतपूर्व कार्यों के चलते देश और प्रदेश में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुरकाजी नगर को डिजीटल सुरक्षा को एक ऐसा कवच दिया, जिसको लेकर जिले के साथ ही प्रदेश के अधिकारी भी कांवड़ यात्रा के दौरान यहां आने पर उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं, उन्होंने पुरकाजी को यूपी की अव्वल नगर पंचायत बनाने के लिए अनेक कार्य किये, तो राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए सूली वाला बाग का अस्तित्व बदला और वो अपने तिरंगा यात्रा के लिए भी खास पहचान बनाने में कामयाब हुए। यही कारण रहा कि जनता ने उनको दोबारा चेयरमैनी सौंपी। अब जहीर फारूकी ने आजादी के बाद से शिक्षा के पैमाने पर बदहाल पुरकाजी की जनता को एक इंटर कॉलेज देने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी से मिलकर इसके लिए सरकार से मंजूरी दिलाने की मांग की है। इस इंटर कॉलेज के लिए वो निजी तौर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुहैया कराने को तैयार हैं। डीएम ने उनका जज्बा देखकर हौसला अफजाई करते हुए इस काम में हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़े

पुरकाजी देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के साथ ही देश और प्रदेश की राजनीति में खास मुकाम बनाने वाला क्षेत्र रहा है। यहां पर आजादी के बाद एक ही परिवार का राजनीति में एककाधिकार माना जाता रहा। चेयरमैनी से लेकर संसद सदस्य तक इस परिवार से रहे। यूपी में मंत्री तक इस परिवार के लोग बने, लेकिन शिक्षा के पैमाने पर पुरकाजी की बदहाली को दूर कराने में वो कामयाब नहीं हो पाये। यहां पर आज तक भी दसवीं की शिक्षा ग्रहण करने वाला कोई विद्यालय नहीं है। इस कारण टाउन का दर्जा मिलने के बावजूद भी यहां के बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए दूसरे क्षेत्रों तक जाना पड़ता है। पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट लगातार इस मुहिम को उठाये हुए हैं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल से ही पुरकाजी में इंटर कॉलेज स्थापित कराने के लिए संघर्ष शुरू किया, लेकिन नगर पंचायत के पास अपना लैंड बैंक नहीं होने के कारण समस्या बनी रही। मंगलवार को चेयरमैन जहीर फारूकी पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

ज्ञापन में चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर पुरकाजी में इंटर कॉलेज की आवश्यकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने डीएम को बताया कि कस्बा पुरकाजी में आज तक भी कोई दसवीं तक की शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल नहीं है, सैकड़ों गरीब बच्चे सरकारी स्कूल न होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और पुरकाजी कस्बा और क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चेयरमैन ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा को कहा कि वो प्रदेश शासन से इसके लिए मंजूरी दिलाने का काम करें, इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए वो अपने पास से जमीन देने को तैयार हैं। जो जमीन जहीर इंटर कॉलेज के लिए देने का मन बना चुके हैं, उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। उनका कहना है कि इंटर कॉलेज बनने से पुरकाजी और आसपास के क्षेत्रों के परिवारों के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और उनको अपने क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अफसोस की बात है कि यहां से राजनीतिक फलक तक पहुंचने वाले लोगों ने अपनी सरकार और सत्ता होने के बावजूद भी शिक्षा का यह अंधेरे दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं बढ़ाया, जबकि हर बार जनता ने उनको चुनकर इज्जत से नवाजने का काम किया है। उनका कहना है कि पुरकाजी में इंटर कॉलेज के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैत

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनाहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  कर्मयोगी हरबंस लाल गोयल के सेवा समर्पण को किया नमनहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीतमंत्री ने

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »