एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के नेतृत्व में स्कूल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए विद्यार्थियों और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रेरित किया गया तथा तिरंगा विद सेल्फी अभियान के अंतर्गत सभी को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए। विद्यार्थियों को घर-घर पर तिरंगा लहराने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में चारों सदनों टैगोर, रामा, कृष्णा और नानक के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सशक्त और मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी स्वर लहरियों में भारत के गौरव, एकता और सच्ची भावना की झलक स्पष्ट दिखाई दी। इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, रामा सदन द्वितीय और कृष्णा सदन को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। बताया कि कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं ने क्लासरूम एक्टिविटी में तिरंगा हैंड बैंड, तिरंगा बैज एवं राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों पर आधारित सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी कला प्रतिभा का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर सभी की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारों के साथ जोश और उमंग का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे इतिहास का गौरवपूर्ण पर्व ही नहीं, बल्कि यह हम सभी के लिए अपने देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा है। हर घर तिरंगा अभियान से हमें यह सीख मिलती है कि देशभक्ति केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने देश के सम्मान और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहें। अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश चव्हाण के खिलाफ शिया समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुमस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सुरेश चव्हाण के खिलाफ शिया समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सीएचसी चरथावल की स्टाफ नर्स का रोते हुए वीडियो

Read More »