स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को कूकड़ा मंडल की वाल्मीकि बस्ती देशभक्ति और स्वच्छता के जज़्बे से सराबोर रही। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कार्यकर्ताओं संग मंदिर परिसर की सफाई की और घर-घर जाकर तिरंगा वितरित कर लोगों को स्वच्छता व राष्ट्रप्रेम का संकल्प दिलाया।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कूकड़ा मंडल की वाल्मीकि बस्ती स्थित प्राचीन माता धाम मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर ही सच्ची देशभक्ति का परिचायक है। हर नागरिक को अपने घर और आस-पास सफाई रखने की आदत डालनी चाहिए। सफाई अभियान के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कूकड़ा मंडल के घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया और घरों पर फहराने की अपील की। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह मीनाक्षी स्वरूप और उनकी टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कूकड़ा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, सभासद प्रशांत गौतम, अनुज कुमार, ललित कुमार, लोकेश बंसल, विशाल खोखर, सुशील गोयल, नरेश कुमार सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने

Read More »