तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूर

राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से के किसान की समस्या केवल उस राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों की समस्या होती है

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तमिलनाडु में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए वहां पहुंचे। उनके साथ भाकियू के उत्तर प्रदेश महासचिव जहीर फारुकी भी मौजूद रहे। कोयम्बटूर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर तमिलनाडु के प्रमुख किसान नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। किसान नेता रमेश रामास्वामी, उन्नयन मुत्तु स्वामी, मोहन रच और आरस्येंद्र ने राकेश टिकैत और जहीर फारुकी का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से के किसान की समस्या केवल उस राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों की समस्या होती है। तमिलनाडु में किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और भारतीय किसान यूनियन उनके इस आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी राज्यों के किसान मिलकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था, कर्ज से राहत और स्थायी कृषि नीति की आवश्यकता है। जब तक किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
तमिलनाडु के किसान नेताओं ने राकेश टिकैत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर भारत के किसान संगठनों का समर्थन मिलने से आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संयुक्त संघर्ष से सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगी। राकेश टिकैत के तमिलनाडु दौरे के दौरान किसान संगठनों की कई बैठकें और आंदोलन स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ यात्री थे सवार, पायलट गंभीर 

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »