MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह बने हुए हैं। ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है। टैक्स की बकाया रकम वसूलने में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है, यही कारण है कि करोड़ों रुपया लोग पालिका का दबाये बैठे हैं, ये पैसा निकाला जाये तो शहर में विकास कार्यों से चार चांद लगाये जा सकते हैं। ऐसे ही एक विभाग पर पालिका के दो करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया चल रहा है, लेकिन टैक्स विभाग के अफसर और कर्मचारी लापरवाही की ऊंघ ले रहे हैं। यह मामला पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सामने आया तो उन्होंने यह पैसा निकलवाने की कवायद करते हुए टैक्स विभाग को निर्देश जारी किये हैं।

कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी स्थल कूकड़ा पर प्रत्येक वर्ष नगरपालिका परिषद् हाउस और वाटर टैक्स वसूलती है। इसमें घरेलू और व्यवसायिक भवनों दोनों से यह टैक्स वसूला जाता है। इसके लिए एकमुश्त भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा किया जाता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से पालिका के टैक्स का भुगतान कृषि उत्पादन मण्डी समिति के द्वारा टुकड़ों में किये जाने के कारण समिति पर पालिका के राजस्व के रूप में करीब 2.10 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल चल रहा है। इसको वसूलने के लिए पालिका के स्तर से कोई भी गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व ठण्डे बस्ते में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को कुछ व्यापारियों के द्वारा दी गई तो उन्होंने इस पर हैरत जताते हुए यह पैसा वसूलने की कवायद भी की। इसके लिए उन्होंने टैक्स विभाग को निर्देशित किया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

सूत्रों के अनुसार कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा हाल ही में 20 लाख रुपये टैक्स राजस्व के रूप में पालिका को भुगतान किया है। इसके बावजूद भी दो करोड़ रुपये से अधिक का बकाया मण्डी समिति पर चल रहा है। मण्डी समिति के सूत्रों का कहना है कि पूर्व में करीब 40 लाख रुपया वार्षिक टैक्स के रूप में पालिका को भुगतान किया जाता था, लेकिन बीच में पालिका ने टैक्स बढ़ाते हुए पालिका पर डेढ़ करोड़ रुपये का बिल जारी किया तो भुगतान रूक गया। इसके बाद फिर पालिका से पांच करोड़ रुपये का बिल जारी करते हुए रकम की मांग की गई। इसके बाद मण्डी समिति की ओर से बिल में संशोधन करते हुए टैक्स कम करने का आग्रह किया गया। बताया गया कि वर्तमान में करीब 80 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में मण्डी समिति की ओर से भुगतान किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पूरा भुगतान नहीं किया गया है। मण्डी समिति के सचिव कुलदीप मलिक का कहना है कि पालिका का कुछ राजस्व समिति की ओर बकाया चल रहा है, लेकिन वो नये आये हैं और एक अगस्त को ही उनकी यहां पर पोस्टिंग हुई है तो इसकी पूरी जानकारी उनको नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि करीब 70 लाख रुपये वार्षिक टैक्स के रूप में कृषि उत्पादन मण्डी समिति का बिल बनता है। उन पर पूर्व में 1.70 करोड़ रुपये बकाया चल रहे थे, इसमें से 20 लाख रुपये पार्ट पेमेंट के रूप में जमा कराये गये हैं। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 का बिल अलग से बकाया चल रहा है। ऐसे में करीब 2.10 करोड़ रुपये का बकाया मण्डी समिति की ओर निकलता है। इसको लेकर वसूली की तैयारी की जा रही है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि जानकारी में आया है कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति नवीन मण्डी कूकड़ा पर पालिका प्रशासन का टैक्स के रूप में करीब दो करोड़ से ज्यादा का राजस्व बकाया चल रहा है। इतनी बड़ी रकम बकाया के रूप में फंस जाना निश्चित ही गंभीर मामला है। इसके लिए टैक्स विभाग से हमने रिपोर्ट तलब की है और अधिकारियों को इस राजस्व की वसूली के लिए प्रयास शुरू करने के लिए भी कहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि अपना पैसा पाने के लिए हम कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सभापति सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को भी पत्राचार करेंगे। इस पैसे से मण्डी समिति के आसपास के विकास की रूपरेखा बनाई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से चार सीओ हटाए गए, चार नए अधिकारियों की तैनातीसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »