RDF ईंधन को लेकर जांच, मुजफ्फरनगर की 19 पेपर मिलों पर नजर

मुजफ्फरनगर। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक के धरने के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच की। इस दौरान मुजफ्फरनगर की 19 पेपर मिलों में RDF ईंधन के उपयोग को लेकर अनियमितताओं की आशंका जताई गई, जिसके बाद बोर्ड ने संबंधित मिलों को नोटिस जारी कर सैंपल जांच की प्रक्रिया शुरू की है। एनसीआर क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट और लिगेसी कचरे के उपयोग पर प्रतिबंध को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के बीच उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाये सवाल

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण को लेकर भाकियू अराजनैतिक के धरने के दौरान प्राप्त शिकायतों  के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच की कार्रवाई शुरू की है। इस क्रम में बोर्ड की टीम ने मुजफ्फरनगर स्थित 19 पेपर मिलों में RDF ईंधन के उपयोग और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की स्थिति की जांच की।

क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मिल परिसरों में बॉयलरों में प्रयुक्त ईंधन की जांच की और एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम (APCS) की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया। प्रारंभिक निरीक्षण के बाद बोर्ड ने पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु 19 पेपर मिलों को नोटिस जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

नोटिस प्राप्त करने वाली इकाइयों में अग्रवाल डुप्लेक्स, शाकंभरी पल्प एंड पेपर, बिंदल पेपर मिल, बिंदल डुप्लेक्स, टिहरी पल्प एंड पेपर, श्री भागेश्वरी पेपर मिल, श्री बालाजी पेपर मिल, कृष्णांचल पल्प एंड पेपर मिल, सिद्धेश्वरी इंडस्ट्री, केके डुप्लेक्स, महालक्ष्मी क्राफ्ट एंड टिश्यू, ओरिएंट बोर्ड पेपर मिल, सिल्वरटन पेपर मिल, सिल्वरटन पेपर लिमिटेड यूनिट-2, दिशा इंडस्ट्रीज, गर्ग डुप्लेक्स, जीनस पेपर एंड बोर्ड, एरिस्टोक्राफ्ट पेपर्स और गैलेक्सी पेपर मिल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियन

बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के दौरान चिमनियों से उत्सर्जन और कचरे के प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने नोटिस में उल्लेख किया है कि RDF और अन्य ईंधनों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है, क्योंकि किसी भी प्रकार की अनियमितता मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। आगे की जांच में यदि मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो मामले को बोर्ड मुख्यालय लखनऊ को अग्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

इसी क्रम में रविवार दोपहर टीम एआरटीओ द्वारा कब्जे में लिए गए RDF से लदे ट्रकों की भोपा रोड स्थित पार्किंग पर भी पहुंची। यहां लखनऊ से आए ट्रकों से RDF के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी इकाई में RDF का उपयोग मानकों के विपरीत पाया जाता है या एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम प्रभावी रूप से कार्यरत नहीं मिलता है, तो संबंधित इकाई के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप, संजय धनगर और सभासद विनीत को पगड़ी, पटका और फूल माला पहनाकर

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »