ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा नेता के बीच अभद्रता पर मुकदमेबाजी ने बढ़ाया सियासी तनाव, अभी भी गरमाहट बाकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक प्रमुख के पति और एक भाजपा नेता के बीच कथित अभद्रता का विवाद पुलिस तक पहुँच चुका है और मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का नाम जुड़ने से राजनीतिक तापमान और बढा हुआ है। आरोपों के बीच मंत्री अनिल कुमार ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और उनके नाम को अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख और उनके पति लगातार मंत्री अनिल कुमार की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने में भी उनकी भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। इससे सियासी गरमाहट को नई तरावट मिल रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख मालती रानी के पति धन प्रकाश और भाजपा नेता मनोज गुर्जर के बीच कैबिनेट मंत्री एवं रालोद विधायक अनिल कुमार के कार्यक्रम के दौरान बंदोबस्त को लेकर विवाद हो गया। फोन पर हुई कथित अभद्रता और धमकी का मामला थाने तक पहुँच गया है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। विवाद के बीच लगातार मंत्री अनिल कुमार का नाम आ रहा था, जिस पर मंत्री ने रविवार को सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई पेश करते हुए कई सवाल उठाए और आरोपों पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की राजनीति में विश्वास ही नहीं करते और विकास कार्यों के बीच ऐसा अनावश्यक विवाद पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंत्री ने कहा कि मैं आमतौर पर निराधार आरोपों का जवाब नहीं देता, लेकिन यह मामला मेरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए अपना पक्ष रखना आवश्यक समझा। ब्लॉक प्रमुख महोदया या उनके पति आज तक किसी भी विषय को लेकर मेरे पास नहीं आए और न ही किसी प्रकार की बातचीत हुई। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2024 से कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ पूर्ण निष्ठा से निभाई हैं। वह तीसरी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और क्षेत्रवासियों से उनका संबंध पारिवारिक जैसा है। विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि मेरी मंशा किसी कार्य को रोकने की होती तो पिछले दो वर्षों में पुरकाजी विकासखंड में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू ही नहीं होते। जब पंचायत चुनाव निकट हैं, ऐसे समय में विकास रोकने की बात ही बेमानी है।
फोन पर धमकी और अभद्र भाषा से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और इसमें उनका कोई व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निजी फोन से धमकी देता है या अनर्गल भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री अनिल कुमार ने अंत में कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा और प्रशासनिक अनुशासन का पालन करते हुए सभी को जनहित और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। जनहित सर्वाेपरिकृसेवा ही संकल्प कहते हुए उन्होंने विवाद को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की निंदा की। पुरकाजी क्षेत्र में यह विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और पुलिस की जांच के बीच दोनों पक्षों की बयानबाजी जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि यह मुद्दा पंचायत चुनाव के समय किस रूप में सामने आता है।

इसे भी पढ़ें:  होटल वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर छापा, पकड़ी बड़ी जीएसटी चोरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  वृंदावन में बीड़ी कारोबारी बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोलीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोधवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर अभियान में लापरवाही कर रहे बीएलओभाकियू नेता विकास

Read More »