मुजफ्फरनगर के फार्मेसी कॉलेज में भविष्य से खिलवाड़, शिक्षा घोटाला हुआ उजागर

डी-फार्मा कोर्स के नाम पर दो जिलों के 9 छात्र-छात्राओं से वसूले 34.20 लाख, रजिस्ट्रेशन में फर्जी अंकपत्र पकड़े जाने पर खुला राज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शिक्षा के नाम पर भरोसा जीतने और भविष्य संवारने के सपने दिखाकर एक बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क के चलने का मामला सामने आया है। एक निजी फार्मेसी कॉलेज पर न केवल भारी भरकम फीस वसूलने, बल्कि छात्रों को अवैध व फर्जी डिग्रियां देने का गंभीर आरोप लगा है। घोटाला तब उजागर हुआ जब पीड़ित छात्र असली प्रमाणपत्रों की जांच कराने पहुंचे और उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए।
मुजफ्फरनगर के बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी-फार्मा कोर्स में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। बरेली और शाहजहांपुर के 9 युवकों ने आरोप लगाया है कि संस्थान के संचालकों ने 2022 में उनसे दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम के लिए 3.80 लाख रुपये प्रति छात्र की फीस वसूली, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट थी। पीड़ित छात्रों के अनुसार, वे 2022 में कॉलेज प्रबंधन से संपर्क में आए थे। प्रबंधक इमलाख खान, चेयरमैन इमरान खान और उनके भाई आरिफ खान ने कोर्स पूरा कराने और मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र देने का भरोसा दिलाया। फीस जमा कराने के बाद भी कई छात्रों को सही ढंग से परीक्षा तक नहीं दिलाई गई।
हालात तब बिगड़े जब कोर्स के अंत में छात्रों को जो मार्कशीट और डिप्लोमा दिया गया, वह दिखने में तो वास्तविक लग रहा था, लेकिन उसमें पासिंग ईयर से लेकर परीक्षा विवरण तक कई गड़बड़ियाँ थीं। शुरुआत में छात्रों ने इसे सामान्य त्रुटि समझा, लेकिन आगे चलकर यह बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा निकला। जब माजिद अली और अन्य छात्र अपने दस्तावेज लेकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यूपी फार्मेसी काउंसिल, लखनऊ पहुंचे, तो काउंसिल ने जांच में सभी कागजात फर्जी बताते हुए रजिस्ट्रेशन खारिज कर दिया। काउंसिल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी मान्यता संस्थान को प्रदान ही नहीं की गई थी।
छात्रों के मुताबिक, जब उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से जवाब तलब किया तो आरोपियों ने अपने प्रभाव और राजनीतिक कनेक्शन का डर दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट के निर्देश पर बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर थाने में कॉलेज के प्रबंधक इमलाख खान, चेयरमैन इमरान खान और आरिफ खान के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कॉलेज पर मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब इतने बड़े घोटाले के सामने आने के बाद प्रशासन भी संस्थान की गतिविधियों की बारीकी से जांच में जुट सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो दिन की बारिश से हाल बेहाल, गरीब का आशियाना ढहा, एक की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगातवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM

Read More »