बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बागपत जनपद से गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25,000 रुपये के इनामी बदमाश हसन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह को थाना रतनपुरी पुलिस टीम रतनपुरीदृराधना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राधना की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। थोड़ी दूरी पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी ईख के खेतों में छिपने के लिए घुस गया। पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर उसे कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम जैसे-तैसे बची और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश हसन घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटल चौक को लेकर सियासी टशन, टाउनहाल में टेंशन

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid02vPuvPFcDgjTwBD6m7gP8m2muKKDxhWajHqaF1Tzuvyijs8VuWfuxvzfVfBEsYuY3l

पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसन पुत्र मौजूद्दीन, निवासी ग्राम नंगला रियावली, थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी हसन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और बागपत जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वह थाना रमाला, जनपद बागपत में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। इस कार्रवाई में थाना रतनपुरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उ.नि. शैलेन्द्र चौधरी, उ.नि. मोहित कुमार, का. नवीन, का. गजेन्द्र मावी, का. प्रशान्त चौधरी और का. प्रमोद कुमार शामिल रहे। रतनपुरी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जिले में सक्रिय अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटकेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की तैयारी तेज, एएआई की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल रहीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा

Read More »