KANWAR YATRA-एम्बुलेंस के लिए खोलनी पड़ी बेरिकेडिंग, स्कूलों में छुट्टी का इंतजार

मुजफ्फरनगर। सावन माह में कांवड़ यात्रा अब धीरे धीरे अपने रंग में आती जा रही है। शहर में शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा तो वहीं शिवभक्तों की सेवा के लिए शुरू किये गये कांवड़ सेवा शिविरों में भी भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। अफसर लगातार व्यवस्था बनाने के लिए कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र में पाबंदियों के साथ कांवड़ मार्ग पर की गई व्यवस्था लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बनती नजर आ रही हैं। अस्पताल चौराहों पर लद्दावाला की एंट्री को बंद कर की गई बैरिकेडिंग इस बार भारी दिक्कत पैदा कर रही है, क्योंकि इसके लिए वैकल्पिक मार्ग कूड़ा डलावघर में बदल जाने के कारण लोगों को गन्दगी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में आज 108 एम्बुलैंस को निकालने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग तक हटानी पड़ी। वहीं शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर यातायात डायवर्जन लागू होने के बावजूद स्कूलों में अभी छुट्टी का इंतजार है। सोमवार को बारिश तो मंगलवार को बेरिकेडिंग के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम नजर आई, क्योंकि गाड़ी वाला भैया छुट्टी मार गया है।

सावन की कांवड़ यात्रा का प्रभाव अब सीधे तौर पर आम जनजीवन पर पड़ता साफ नजर आ रहा है। सोमवार की सुबह सावन के पहले दिन से ही शहरी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर पाबंदियां लागू हो जाने के कारण शहर दो भागों में बंटा नजर आ रहा है और जीटी रोड की ओर खुलने वाली गलियों में भी बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। केवल अस्पताल चौराहे से मीनाक्षी चौक तक के मार्ग में दो स्थानों पर ही क्रासिंग हो जाने के कारण लोगों को शहर में एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने के लिए भारी दिक्कतों और जाम का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुसीबत लद्दावाला की ओर जाने में हो रही है। यहां पर अस्पताल चौराहे से लद्दावाला का मुख्य एंट्री मार्ग बेरिकेडिंग के कारण बंद कर दिया गया है। पिछले दो साल से यह रास्ता बंद किया जा रहा है। ऐसे में नाला बंद कर बनाया गया रास्ता वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग होता था, लेकिन इसी साल यहां पर पालिका के द्वारा कूड़ा डलावघर बना दिये जाने से पूरा मार्ग ही गन्दगी और कूड़े की चपेट में रहता है। अब लोगों को मुख्य मार्ग बंद होने पर इसी गन्दगी से होकर गुजरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। यहां पर मंगलवार को 108 एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचाने के लिए लद्दावाला के रास्ते पर की गई बेरिकेडिंग पुलिसकर्मियों को हटानी पड़ी। इसके बाद एम्बुलेंस को निकाला गया। साथ ही बेरिकेडिंग हटने के बाद यहां वाहन चालकों ने आवागमन शुरू कर दिया, इससे भारी परेशानी होने लगी तो पुलिसकर्मियों ने कुछ देर बार ही यहां पर फिर से बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। इसके साथ ही जीटी रोड पर बेरिकेडिंग हो जाने के कारण लोगों को सड़क पार जाने के लिए भी काफी लम्बा चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

वहीं रास्ते बंद हो जाने से शहरी क्षेत्र में क्रासिंग पर भी पाबंदी हो गई, जिससे सोमवार को बारिश के कारण और मंगलवार को बेरिकेडिंग के चलते वैन वाले भैयाओं ने भी छुट्टी मार ली। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ा। अधिकांश बच्चों ने तो छुट्टी की, लेकिन जो स्कूलों तक पहुंचे उनको जाने और वापस आने में जाम और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। साथ ही छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने और उनको वापस लाने के लिए परिजनों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। लोगों के साथ ही स्कूल प्रबंधन तंत्र की ओर से भी मंगलवार को कांवड़ अवकाश के लिए प्रशासन के आदेश का इंतजार किया जाता रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि चूंकि शहरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के लिए जीटी रोड पर बेरिकेडिंग करने के साथ ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध होने के कारण सोमवार से ही स्कूल बसों को रोक दिया गया, वहीं मंगलवार को स्कूलों की वैन भी बेरिकेडिंग होने के कारण नहीं चल पाई, ऐसे में विभागीय स्तर पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। उनके आदेश होने पर संभवतः बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, TET आदेश से तनाव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  EXCLUSIVE-भलवा कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मां नहीं बन सकती थी प्रगतिवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, TET आदेश से

Read More »