कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

29 नवम्बर को श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी श्रीमहाकाल की शोभा यात्रा, 1 दिसम्बर को होगा मां भगवती का विशाल जागरण, श्री कालभैरव बाबा का रूद्राभिषेक और विशाल यज्ञ

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में श्री महाकाल की नगरी कल्लरपुर धाम में ं स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 40वां श्री कालभैरवाष्टी मोहत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। 29 नवम्बर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सेवा की आधी सदीः आरोग्य क्लीनिक ने पूरे किए 50 वर्ष, विश्वास की मिसाल बने डॉ. हरेन्द्र जैन

शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित सिद्ध पीठ मंदिर पर पहुंचेगी। 1 दिसम्बर को बडे हर्षाेल्लास के साथ भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जाएगा। श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए बताया कि 29 नवम्बर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 5 बैंड, 13 झांकी, दो डीजे, कीर्तन मंडल, दो ढोल नगाडे और श्री महाकाल भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशालारोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, रूडकीरोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुरा गांव से मिमलाना गांव से होते हुए कल्लरपुर कछौली सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी। यात्रा में बाबा के रथ पर पुष्पवर्षा होगी। 30 नवम्बर को मंदिर में झंडा पूजन, वेदी पूजन, श्रीगणेश पूजन, शनिदेव पूजन आदि कार्यक्रम विधि विधान के साथ होगे।

1 दिसम्बर को मां वैष्णोंदेवी पूजन होगा। इसके बाद श्री काल भैरव बाबा की पूजा होगी। रात्रि में आठ बजे विशाल जागरण होगा। रात्रि 12 बजे बाबा का रूद्राभिषेक होगा। इसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती व प्रसाद का वितरण होगा। 2 दिसम्बर को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह, विजय कुमार, राकेश कुमार, लोकेन्द्र कुमार, भूमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूली
Share This Article