दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी

गांव तावली स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में आयोजित जलसे में पंजाब के शाही इमाम ने दिखाया मुआशरे को आईना

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली स्थित मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में बुधवार को सालाना जलसा एवं दस्तरबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीनी तालीम पूरी करने वाले 54 तालिब ए इल्म की दस्तरबंदी की गई। कार्यक्रम में 13 छात्रों ने मुफ्ती, 12 ने आलिम, 20 ने हाफिज, छह ने क़ारी और दस छात्रों ने आलिम की डिग्री हासिल की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी रहे। उन्होंने मदरसे के छात्रों को पगड़ी पहनाकर और गले में मेडल डालकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी तकरीर में उन्होंने इस्लाम के मूल संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम प्रेम, मोहब्बत और भाईचारे का धर्म है। हमें अपने वतन, अपने मुल्क और समाज के सभी लोगों से मोहब्बत करना चाहिए और पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम देना चाहिए। इस दौरान शाही इमाम ने समाज में फतवों की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज हर किसी को फतवा चाहिए। किसी को प्रधान के खिलाफ फतवा चाहिए, किसी को मौलवी के खिलाफ, किसी को अपने भाई के खिलाफ, यहां तक कि किसी को पड़ोसी के खिलाफ भी फतवा चाहिए। लेकिन कोई भी अपने लिए फतवा लेने नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जो लोग यह दावा करते हैं कि वे जो कहते हैं, मुंह पर कहते हैं, ऐसे लोगों से बड़ा बेईमान और नालायक कोई नहीं हो सकता। सच्चाई यह है कि आत्ममंथन से लोग बचते हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते।
मीडिया से बातचीत में मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने शिक्षा व्यवस्था पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे परीक्षा में पिछड़ जाते हैं, उन्हें दोबारा आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता, जबकि अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को आसानी से अवसर मिल जाते हैं। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और मदरसों से अपील की कि पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चों को एक और मौका दिया जाए, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। जामिया मिलिया इस्लामिया से जुड़े एक कथित मामले पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन किसी भी शिक्षक द्वारा छात्र के साथ हिंसक या अपमानजनक व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था को संवेदनशील और मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया के इस सालाना जलसे में बड़ी संख्या में उलेमा, समाजसेवी उमर कुरैशी, अहमद नवाज , वहाब खान, शाहनवाज, अकरम खान, नदीम अहमद, काशिफ, और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक उत्साह, अनुशासन और भाईचारे से भरा रहा।

इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायलआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »