MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। शहर के एक मौहल्लो में किराये पर रह रहे व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पडौस में रहने वाले किरायेदार ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी पड़ौसी किरायेदार युवक के साथ जाने से पहले घर से जेवर और नकदी भी उठाकर ले गई है। पीड़ित ने पत्नी की जान माल की सुरक्षा कराने की अपील पुलिस से करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं विवाद के कारण एक महिला ने अपने भाई के साथ अपनी ससुराल पहुंचकर पति की खूब मरम्मत कर डाली। पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और साले के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी में किराये पर रहने वाले बिजेन्द्र पुत्र सरदारा ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वो जहां किराये पर रह रहा था, वहीं अजय गोयल भी किराये पर रहता था। अजय उनके परिवार से रंजिश रखता था। इसी कारण बिजेन्द्र ने करीब तीन माह पूर्व किराये का मकान बदल लिया था और दूर हो गया था। उसका आरोप है कि अजय गोयल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पत्नी घर से सोने और चांदी के लाखों के जेवर के साथ ही 45 हजार रुपये नकद भी ले गई है। आरोप है कि पत्नी को ले जाने के बाद अजय ने बिजेन्द्र की साली को फोन कर धमकी दी है कि यदि पुलिस केस कराया तो जान से मार दिया जायेगा। बिजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानत का खेल खत्म, सहारनपुर में 6 गिरफ्तार

दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी दीन मौहम्मद पुत्र असगर ने अपनी पत्नी और रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दीन मौहम्मद ने अपनी पत्नी महकारा पर आरोप लगाया कि वो 22 मार्च को अपने भाई शाहरूख पुत्र महमूद निवासी गांव धामपुर छपार के साथ उसके घर आई और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों भाई बहन ने मिलकर लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। उपचार कराने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की तो पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावती

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग केशोदास आनन्द भवन निवासी रामलुभाया पुत्र सोनाराम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका दामाद बनकर उससे नकदी की ठगी कर ली है। रामलुभाया ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 06 अपै्रल को दोपहर के समय उसके मोबाइल फोन पर एक काॅल आई, फोन करने वाले व्यक्ति ने रामलुभाया के दामाद की आवाज में उनसे बात की और अपने आप को बड़ी परेशानी में बताते हुए तीन लाख रुपये की तुरंत मांग की। इसके बाद रामलुभाया ने नौ बार ट्रांजक्शन करते हुए फोन करने वाले फर्जी दामाद द्वारा दिये गये नम्बर पर 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिये। पैसा भेजने के बाद रामलुभाया को ठगी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात शातिर ठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *