राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

नई मंडी में जगह-जगह हुआ भगवान श्रीराम की यात्रा का स्वागत, विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला भवन पर हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर नई मंडी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति, पटेल नगर द्वारा शुक्रवार को आयोजित भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

मुजफ्फरनगर की नई मंडी स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति, पटेल नगर में श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रात:काल हवन और सुन्दर कांड का पाठ हुआ, जिसके पश्चात कथावाचक ब्रजेश पाठक ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर विस्तार से प्रवचन देते हुए उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी नरेन्द्र गोयल (दुर्गा इस्पात), मनीष कपूर (मीनू पेपर मिल), वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ और समाजसेवी भीम सेन कंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। समिति की ओर से सभी अतिथियों को भगवान श्री रामलला का चित्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य पालन का आदर्श प्रस्तुत करता है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, सौहार्द और सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिक

रामलीला भवन पटेलनगर परिसर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा मुनीम कॉलोनी, राजवाहा रोड, बालाजी रोड, टेलीफोन एक्सचेंज और नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। शाम के समय शोभायात्रा पुन: रामलीला भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के स्वर्ण रथ के दर्शन किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष चौधरी, पूर्व सभासद विपुल भटनाकर, सभासद योगेश मित्तल, प्रशांत गौतम, दिनेश कुमार जैन के अलावा रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, श्रीमती मीना ऐरन,कन्दर्प ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, अंशुल भारद्वाज, अनिल गोयल, अंशुल गुप्ता, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे और इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Also Read This

मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

मंत्री ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर जोर

Read More »

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने की गुलामी के प्रतीक लीज होल्ड कानून को बदलने की मांगकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

Read More »