फतेहपुर- यूपी के फतेहपुर जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढह गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फतेहपुर में गैस सिलिंडर में हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के बाद कुछ लोग मलबे में दब गए और कई घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सात लोगों को बाहर निकाला। इनमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति 90 फीसदी से अधिक झुलसने के कारण गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर है।
कस्बा निवासी गृहस्वामी सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर सब्जी व फल विक्रेता है। परिवार के लोग सोमवार शाम को खाना पका रहे थे। अचानक गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट हुआ। विस्फोट में दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ लोग दब गए। आसपास के कई मकान भी चपेट में आए हैं। पुलिस व स्थानीय लोग परिवार को रेस्क्यू करने में जुटे गए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ‘हमें सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। सिलिंडर विस्फोट के कारण कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए थे, घायल हुए थे और उन्हें मदद की जरूरत थी। अब तक वहां से कुल सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पांचवां व्यक्ति 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
