MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2025 रविवार को जनपद के 28 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 13,032 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8 हजार से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले को तीन जोन में बांटते हुए तीनों एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में प्रश्नपत्र खोले गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में चारों ओर मिले बेनाम अवैध होर्डिंग


परीक्षा के दौरान डीएम-एसएसपी ने जय हिन्द इंटर कॉलेज, अमृत इंटर कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज और जय भारत इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन एवं एडीएम वित्त, डीआईओएस, एसपी देहात भी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, प्रवेश द्वार पर चेकिंग व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और अभ्यर्थियों के मोबाइल व बैग जमा कराने की सुविधाओं का भी जायजा लिया।

परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। शहर के डीएवी कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्र पर सीओ सिटी राजू कुमार साव तैनात रहे और गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी तथा पहचान के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की सूचना नहीं मिली। प्रशासन के सख्त पहरे और चुस्त व्यवस्था के चलते परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई, जिसे लेकर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी संतोष जताया। 

इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया

एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित हुई यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ के लिए परीक्षा में पंजीकृत 13,032 अभ्यर्थियों में से केवल 37.21 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी। बताया कि परीक्षा में 4843 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8172 अनुपस्थित पाये गये। इसमें सबसे कम 28.65 प्रतिशत उपस्थिति जीसी पब्लिक स्कूूल नवीन मंडी कूकड़ा में रही। यहां पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में से 110 उपस्थित और 274 अनुपस्थित पाये गये। जबकि सर्वाधिक 43.54 प्रतिशत उपस्थिति पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज महावीर चौक में रही, यहां पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 209 उपस्थित और 271 अनुपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हादसा-मेरठ के फोटोग्राफर की हुई मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार में दबंगों का डर, पलायन को तैयार

Read More »