एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। नदी सफाई अभियान के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के तहत एमएलसी वंदना वर्मा ने रविवार को शुकतीर्थ पहुंचकर स्वयं गंगा घाट पर सफाई की और कूड़ा-करकट हटवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भी गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान के लिए आगे आने की अपील कर जागरुक किया और नदी को बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर में नदियों का स्वरूप बचाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुकतीर्थ में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित करने के लिए साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा सफाई कार्य करते हुए अपना योगदान देकर श्रमदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को इस अभियान में सदस्य विधान परिषद वंदना वर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपजिलाधिकारी जयेन्द्र सिंह एवम तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा सदस्य को पगड़ी एवं पटका भेंटकर अभिनंदन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ

उक्त सफाई अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों की साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश गया। सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चल रहा है। इस अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। श्र(ालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की है, सभी का कहना है कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहना चाहिए। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभी क्षेत्रवासियों, श्र(ालुओं एवं संत महात्माओं को आश्वस्त किया गया कि अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा उक्त अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया गया।

दूसरी ओर डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती उत्सव के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर एमएलसी वंदना वर्मा, एसडीएम जयेन्द्र सिंह, तहसीलदार सतीश चंद बघेल, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, राजपाल सैनी ग्राम प्रधान, अरुण पाल मण्डल अध्यक्ष, विनोद पंडित एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। यहां पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लडने वाले एवं समानता हेतु जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न डॉ. आम्बेडकर के विषय में डॉ. राजीव कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ब्लॉक मोरना से महिला शिक्षक अलका, रफत जंहा एवं बालिकाआंे द्वारा भी श्र(ा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में भाकियू के धरने पर हंगामा, किसान नेता पर उगाही के गंभीर आरोप

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »