MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

मुजफ्फरनगर। लोकसभा के लिए होने जा रहे सियासी जंग में पहले चरण के चुनाव के लिए शामिल जनपद मुजफ्फरनगर में होली के बाद मंगलवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर मारामारी का आलम बना रहा। कचहरी की सुबह से ही पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ अफसरों ने किलेबंदी कर दी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंडिया, एनडीए गठबंधन के साथ ही बसपा और दूसरे छोटे दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान रालोद नेताओं के साथ पर्चा भरने पहुंचे तो उनके प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और बसपा प्रत्याशी दारा सिंह भी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर मजबूती के साथ दावेदारी जता गये। आज कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अब केवल 27 मार्च का दिन ही शेष रह गया है। प्रमुख दलो के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।

मुजफ्फरनगर ससंदीय सीट के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। कचहरी स्थित जिला मजिस्ट्रेट के कोर्ट में रिटर्निंग आॅफीसर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सहायक रिटर्निंग आॅफीसर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं नामांकन स्थल को सुरक्षित करने के लिए शहरी क्षेत्र में यातायात पर भी कई स्थानों पर बेरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने पाबंदी लगा दी थी। मंगलवार होने के कारण शहर में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह लगातार भ्रमण करते रहे।

अपने पौत्र के साथ नामांकन दाखिल करने जाते पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के शोक में डूबा ब्राह्मण समाज, डीजे और ढोल बिना निकाली ध्वज यात्रा

अपने पौत्र के साथ नामांकन दाखिल करने जाते पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक

सवेरे प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे पहले इंडिया गठबंधन से सपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद कादिर राणा, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, उनका पौत्र और छोटा पुत्र निशांत भी साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद हरेन्द्र मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम देश का संविधान और व्यापारियों का सम्मान बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। आज देश में भाजपा की सरकार की नीतियों के कारण किसानों और व्यापारियो का सम्मान खो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं है। हम उसके लिए काम करेंगे।

इस दौरान नामांकन कक्ष में जाते हुए सीओ फुगाना रविशंकर द्वारा टोकने पर हरेन्द्र मलिक ने नाराजगी जताई। सीओ ने उनको पांच आदमियों के साथ ही अंदर जाने के लिए कहा था, जबकि उनके साथ उनका पौत्र विधायक पंकज मलिक का पुत्र भी अंदर जा रहा था। टोकने पर हरेंद्र मलिक ने सीओ से कहा कि अगर दूसरी पार्टी के लोगों पर भी यही नियम लागू होता है तो अगर नहीं तो चुनाव तो होता रहेगा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान एनडीए गठबंधन में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने पहुंचे। उनके साथ रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी आदि नेतागण भी मौजूद रहे। नामांकन के अबाद संजीव बालियान ने कहा कि ये नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया है, आज देश में मोदी मैजिक की आंधी है। उन्होंने कहा कि हम अपने दस साल के काम लेकर जनता के बीच जा रहे है।

मूलभूत सुविधा, सड़क बिजली और पानी मुहैया कराई। 80 सीटों पर जीतेंगे, यहां कोई परिवारवाद नहीं है। हम जाति धर्म की राजनीति करते हुए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। देश के साथ ही मुजफ्फरनगर बदल रहा है। ये आंधी है मोदी के नाम, इसमें विपक्ष नहीं टिक पायेगी। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नामांकन किया।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों के कारण जनता त्रस्त है। पिछडों और दलितों को लाठी के जोर पर दबाया जा रहा है। जनता इसका जवाब इस चुनाव में देने जा रही है। राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के प्रत्याशी नंद किशोर गुर्जर और निर्दलीय प्रत्याशी चरण सिंह के साथ ही कुल 12 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जबकि इससे पूर्व 58 नामांकन पत्र खरीदे गये थे। 27 मार्च बुधवार को भी नामांकन दाखिल होंगे। इस दिन नामांकन का अंतिम दिन है। 28 को जांच और 30 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, पथराव में युवक घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सीआईआईआईटी शिलान्यास-पांच युवाओं को मिला रोजगार, 21 टॉपर को किया सम्मानितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी में छेड़छाड़ करने वालों का पुलिस ने किया इलाजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम के शोक में डूबा ब्राह्मण समाज, डीजे और

Read More »